09 Oct 2021
क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में NCB फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के ऑफिस पर छापेमारी कर रही है। इम्तियाज का नाम सुशांत राजपूत डेथ केस में भी आ चुका है। सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सरोओगी ने बताया था कि इम्तियाज ने ही रिया चक्रवर्ती और सुशांत को ड्रग सप्लाई की थी।
09 Oct 2021 05:48AM,by: Imran Khan
इस सीजन में छठवें मैच के बाद वार्नर से टीम की कप्तानी ले ली गई और विलियमसन को हैदराबाद का कप्तान बनाया गया। इसके बाद दूसरे फेज में उन्हें दो मौके दिए गए और उनमें फ्लॉप होने के बाद उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। आखिरी मैच में विलियमसन के बाहर रहने के बाद मनीष पांडे को टीम की कमान दी गई, लेकिन मैनेजमेंट ने वार्नर पर भरोसा नहीं जताया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद से अलग होने का एलान कर दिया। डेविड वार्नर ने छोड़ा हैदराबाद का साथ
09 Oct 2021 05:48AM,by: Naveen kumar sahu
लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच ऑफिस में पुलिस के सामने पेश हो गया है. अब किसानों की मौत के मामले में आशीष से पूछताछ की जाएगी. आशीष मिश्रा के कानूनी सलाहकार अवधेश कुमार ने कहा कि हम नोटिस का सम्मान करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे. आशीष मिश्रा आज पुलिस के सामने पेश होंगे. यूपी पुलिस ने मिश्रा को लखीमपुर मामले में तलब किया है.
09 Oct 2021 05:48AM,by: Imran Khan
रवीन्द्र जैन, उस शख्सियत का नाम है जिनके गुणों का बखान जितना काम किया जाए कम है. 28 फरवरी 1944 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जन्में रवीन्द्र सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे. शनिवार को रवीन्द्र जैन की पुण्यतिथि है. 9 अक्टूबर 2015 को 71 वर्ष की उम्र में वे हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए.
09 Oct 2021 05:23AM,by: Imran Khan
एक बार फिर 20 हजार से कम दैनिक मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 19,740 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दो दिनों के भीतर ही कोरोना के दो हजार मामले कम हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में 23,434 लोगों ने बीमारी को मात दी है, जबकि 245 लोगों की मौत हुई। वहीं, कोरोना के एक्टिव केसों में भारी कमी आई है। 2,36,643 एक्टिव केस के साथ ही अबतक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.39 करोड़ के पार पहुंच गई । कोरोना के सक्रिय मामले 206 दिनों बाद सबसे कम हैं।
09 Oct 2021 05:23AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







