09 Nov 2022
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव के बीच राजनीतिक दलों काे चंदा जुटाने की सुविधा के लिए सरकार बुधवार से चुनावी बॉन्ड की बिक्री शुरू कर रही है। 27 शहरों में SBI की 29 शाखाओं पर 15 नवंबर तक ये बॉन्ड खरीदे जा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर, जबकि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर काे चुनाव हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि बॉन्ड जारी करने की तारीख से 15 दिन के लिए वैध रहेंगे। तय सीमा के भीतर बॉन्ड भुनाने वाली पार्टियों के खाते में उसी दिन पैसा ट्रांसफर भी कर दिया जाएगा।
09 Nov 2022 02:21AM,by: Imran Khan
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके लगे. इसकी वजह से नेपाल में एक घर के गिरने के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. भूकंप की तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मापी गई. इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए. इसका केन्द्र पड़ोसी देश नेपाल रहा. भूकंप के झटके करीब 1 मिनट तक रुक-रुककर लगते रहे. राष्ट्रीय राजधानी और इसके असापास के इलाकों के अलावा यूपी-उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
09 Nov 2022 01:34AM,by: Imran Khan
इंग्लैंड के ऑल-राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफ़ाइनल मैच से पहले सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की तारीफ़ की है. मिडिया से बात करते हुए बेन स्टोक ने भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार को लेकर कहा, “सूर्यकुमार एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इस वक्त ज़बरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने ऐसे शॉट खेले हैं जिसे देख कर आप सिर खुजाने लगें.” इसके बाद जब उनसे विराट कोहली की टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बीते कुछ महीनों से विराट किन्हीं कारणों से फॉर्म में नहीं थे, लेकिन उन्होंने उम्दा खेला और ये उन्होंने कमाया है. बीते कुछ महीनों से वह मानसिक तनाव से गुज़र रहे थे लेकिन उन्होंने खेल में दमदार वापसी की है.”
09 Nov 2022 01:28AM,by: Imran Khan
केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने सोमवार को कोच्चि में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो मलयाली चैनलों को प्रतिबंधित कर दिया है. और कहा था कि अगर वो चैनल प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे तो वह कॉन्फ्रेंस ही नहीं करेंगे. इस मामले पर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सथीसन ने कहा है कि “इन चैनलों के पत्रकारों को उन्होंने ‘गेट आउट’ कहकर प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर निकाला. वह लगातार ऐसा कर रहे हैं, यहां तक कि विपक्ष के नेता मुझे, अन्य नेताओं, मंत्रियों को भी गालियां देते हैं. वह सुर्खियों में रहने और ख़बर बनाने की कोशिश में असंवैधानिक चीजें कर रहे है:”
09 Nov 2022 01:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









