10 Jun 2024
जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि आतंकी हमला हुआ है। इससे पहले भी मैंने कहा है कि जिन इलाकों को हमने पूरी तरह से आतंकवाद से आज़ाद किया था वहां फिर से आतंकवाद देखने को मिल रहा है, यही हाल पूंछ, राजौरी और अब रियासी में है।'
10 Jun 2024 12:19PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने गौरेला विकासखण्ड के बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में 10 जून से 3 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की समाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। योजना के तहत सामुदायिक अधोसंरचनाओ में सुधार और सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक बैगा परिवार को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है।
10 Jun 2024 12:00PM,by: Tikendra Sinha
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर अभ्यर्थियों का छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन 13 जून को प्रातः 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप्प पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के विरूद्ध 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस को दोपहर 01:00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/ आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
10 Jun 2024 12:00PM,by: Tikendra Sinha
काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोटलेन गांव के पास सुबह करीब 10.30 बजे उस पर हमला हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिनका जवाब दिया गया। अधिकारी ने बताया कि काफिले के एक वाहन के चालक के दाहिने कंधे पर गोली लगी है और उसे इम्फाल के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया, "सुरक्षा बल राज्य की राजधानी से करीब 36 किलोमीटर दूर घात लगाकर किए गए हमले वाली जगह पर पहुंच गए हैं और बंदूकधारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।" मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के काफिले पर हमला
10 Jun 2024 10:15AM,by: Babuaa Desk
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 10 जून को कहा कि किसी वयस्क व्यक्ति का विवाह करने या अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है। यह महत्वपूर्ण टिप्पणी तब की गई जब उच्च न्यायालय ने एक मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की, जिसमें याचिकाकर्ता 1 (एक महिला) को उसके चाचा के साथ रहने का निर्देश दिया गया था, क्योंकि उसने याचिकाकर्ता 2 (उसके पति) से उसकी शादी पर आपत्ति जताई थी।
10 Jun 2024 10:08AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राष्ट्रीय राजधानी में राउज एवेन्यू स्थित कार्यालय खाली करने की समयसीमा 10 अगस्त तक बढ़ा दी है। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 15 जून की पूर्व समयसीमा को ‘अंतिम अवसर’ के रूप में संशोधित किया जा रहा है। शीर्ष अदालत ने पार्टी को दो महीने के भीतर परिसर खाली करने का वचन देने का भी निर्देश दिया है।
10 Jun 2024 10:08AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







