10 Sep 2022

Generic placeholder image

IT छापे को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बयान देते हुए कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आज दुनियाभर में अग्रणी है। देश में अच्छा काम हो रहा कांग्रेस को ये समझ नहीं आ रहा है। देश में पड़ रहे छापों में हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है। गलत काम करने वाला व्यक्ति ही डरता है। लंबे समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, कांग्रेस ही असल भ्रष्टाचार की जननी है। भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं कांग्रेस ने इतना भ्रष्टाचार किया है। देश भी ये बात अच्छे से जनता है। देश में जिनपर कार्रवाई हो रही उसमें अधिकांश कांग्रेस और उनके आसपास घूमने वाले लोग शामिल हैं। देश में आज कांग्रेस की स्थिति अधमरे सांप की तरह हो गई है।

10 Sep 2022 07:22AM,
by: Imran Khan