10 Dec 2023
राजस्थान चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के कार्यवाहक सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने इतने समय तक सीएम नहीं चुना होता, तो वे बहुत चिल्लाते। गहलोत ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में मुझे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने पड़े, जबकि यह काम नए सीएम को करना चाहिए था। सात दिनों में वह सीएम का चयन नहीं कर पाए हैं, मैं चाहता हूं कि वे जल्दी फैसला लें।
10 Dec 2023 05:06AM,by: Tikendra Sinha
अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी ने कहा, "अगर आपको लगता है कि अशोक गहलोत 2018 को भूल गए हैं, जब सरकार बनने में 16 दिन लगे थे। हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और विधायक दल की बैठक जल्द ही होगी। मैं गहलोत साहब से पूछना चाहता हूं कि ऐसा क्यों नहीं हुआ कि नेता प्रतिपक्ष के नाम पर अभी तक फैसला नहीं हुआ?"
10 Dec 2023 05:06AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने एक अहम साजिशकर्ता रामवीर को गिरफ्तार किया है। शूटर नितिन फौजी और रामवीर बचपन के दोस्त भी हैं और रामवीर ने नितिन और रोहित के लिए जयपुर में व्यवस्थाएं करवाई थीं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड : साजिशकर्ता गिरफ्तार
10 Dec 2023 02:59AM,by: Tikendra Sinha
झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिसर से 'बेहिसाब' नकदी की बरामदगी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बयान दिया है। जयराम ने एक्स हैंडल पर कहा, 'सांसद धीरज साहू के बिजनेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ वही बता सकते हैं, और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए कि कैसे आयकर अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है।'
10 Dec 2023 02:59AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








