11 Jan 2022
पंद्रह दिनों के भीतर दुर्ग जिले के औंधी गांव के पांच बुजुर्ग रोशनी से रूबरू हो गये। उनकी आँखें धुंधला रही थीं लेकिन आई चेकअप के लिए अस्पताल नहीं जा रहे थे जब अस्पताल खुद उनके गाँव आ गया तो उन्होंने चेकअप कराया, चेकअप में पता चला कि मोतिया फैल गया है और विलंब किया तो आंखों की दृष्टि चली जाएगी। शीघ्रता से जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का आपरेशन प्लान किया गया और अब सभी सफलतापूर्वक देख पा रहे हैं। ये कमाल मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के अंतर्गत चल रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का कमाल है। इससे लोगों की जीवन में फिर से उजियारा लौटने लगा है। औंधी सेक्टर देख रहीं नेत्र सहायक श्रीमती जसविंदर विरदी ने बताया कि औंधी में हर शुक्रवार को बाजार लगता है। बाजार में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हमारी कोशिश यह होती है कि किसी तरह की दिक्कत होने पर अधिकांश लोग बाजार में जाँच करा लें। विशेषकर बुजुर्गों को आंख की चेकअप की सलाह दी जाती है। अधिकतर लोग मोतियाबिंद की वजह से धुंधली रोशनी ही देख पाते हैं, लेकिन इतने से भी काम चलाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि हम मितानिनों के माध्यम से संदेश दे देते हैं कि गाँव में किसी को भी आंखों में किसी तरह की समस्या हो तो मोबाइल मेडिकल यूनिट में ही जांच करा ले, हमारे पास इसके लिए मशीनें हैं। मोतियाबिंद पता चलने पर जिला अस्पताल में शुगर बीपी की जाँच की जाती है और इसके बाद आपरेट कर दिया जाता है। बुजुर्गों के जीवन में लौटा उजियारा
11 Jan 2022 12:39PM,by: Imran Khan
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ रॉस टेलर ने अपने टेस्ट करियर की आखिरी गेंद पर बांग्लादेश के इबादत हुसैन को आउट किया। विकेट के साथ ही न्यूज़ीलैंड ने बांग्लादेश को 1 पारी और 117 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। टेलर का कुल 112 टेस्ट में यह तीसरा विकेट था। रॉस टेलर ने अपने टेस्ट करियर की आखिरी गेंद पर लिया विकेट
11 Jan 2022 12:38PM,by: Naveen kumar sahu
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और अन्य छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "यूपी की जनता बदलाव की तलाश में है और निश्चित रूप से राज्य में बदलाव देखेंगे।" यूपी में सपा व छोटे दलों से करेंगे गठबंधन: पवार
11 Jan 2022 12:38PM,by: Naveen kumar sahu
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मांग की है कि आगे से चुनावों को बैलट पेपर के जरिए कराया जाए। उन्होंने कहा है कि अगर यह मांग नहीं मानी जा सकती, तो उन्हें इच्छामृत्यु की इजाजत दी जाए।
11 Jan 2022 12:31PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








