11 Feb 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में राज्य में महिला समूहों, महिला उद्यमियों, महिला व्यवसासियों एवं महिला स्टार्टअप को व्यापार उद्योग स्थापित करने के लिए नवीन योजना तैयार करने के लिए गहन विचार-विमर्श शुरू हो गया है। वाणिज्य उद्योग एवं महिला बाल विकास के सचिव भुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में आज यहां महिला उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं महिला सदस्य, महिला स्व सहायता समूह, लघु उद्योग भारती संघ, अनुजा एंड कम्पनी, भारतीय उद्योग परिसंघ, भारतीय तकनीकी एवं वित्तीय कंसल्टेंट, व्ही.आई.पी.आर फाउण्डेंसन, छत्तीसगढ़ तथा यंग इंडिया रायपुर, के सदस्य व उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

11 Feb 2023 01:12AM,
by: Tikendra Sinha