11 Mar 2021
नागपुर : देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिसमें पहले की तरह महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य की उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बता दें की नागपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,513 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद नागपुर शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 43 हजार 726 तक पहुंच गया है। अब तक यहां 4 हजार 877 लोगों की मौत भी दर्ज की जा चुकी है।
11 Mar 2021 08:39AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
11 Mar 2021 08:33AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बुधवार को एक हादसे का शिकार हो गईं और इस एक्सीडेंट में उन्हें काफी चोटें आई हैं। ममता बनर्जी को पैर, कंधे और हाथ में चोट आई हैं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया और जबरदस्ती कार का दरवाजा बंद करने की कोशिश की। ममता बनर्जी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। ममता बनर्जी पर किसने हमला किया, इसकी जांच शुरू हो गई है और मौके पर डीएम और एसपी पहुंच चुके हैं।
11 Mar 2021 08:33AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लोकेश वशिष्ठ को असम के डिगबोई विधानसभा के प्रभारी समन्वयक के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ज़िम्मेदारी सौंपी है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश को मिली असम चुनाव में ज़िम्मेदारी
11 Mar 2021 08:10AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







