11 Apr 2021
रायपुर : कोविड 19 महामारी के कारण हो रही अधिक मौतों और मुक्तिधाम में शव जलाने में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से निपटने के लिए विद्युत शवदाहगृह स्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने मुक्तिधामों में मौत के बाद शव जलाने में लम्बा इंतजार और लोगों को आ रही कठिनाइयों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर,कोरबा,भिलाई और रिसाली नगर निगम में विद्युत शवदाहगृह स्थापित करने आवश्यक निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और भिलाई और दुर्ग,रिसाली नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में अल्पकालीन निविदा/ ईओआई जारी करने 7 दिवस की अनुमति प्रदान की गई है। रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, कोरबा में विद्युत शवदाहगृह के लिए पूर्व में ही अनुमति दी जा चुकी थी जबकि रिसाली और दुर्ग के लिए अधोसंरचना मद से अलग अलग 47 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग द्वारा आयुक्तों को शीघ्र ही विद्युत शवदाहगृह स्थापित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
11 Apr 2021 02:30PM,by: Thaneshwar sahu
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। यहां हर रोज 50 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के इसी उछाल को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच कोरोना की बेकाबू रफ्तार जारी है। कोरोना पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज एक अहम बैठक बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन को लेकर इस बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया है कि सरकार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 12 अप्रैल से 15 दिनों का लॉकडाउन लगा सकती है।
11 Apr 2021 02:29PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - एक तरफ तो कोरोना दूर करने के लिए प्रशासनिक अमला और सरकार लगातार प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर कोरोना से मुक्ति पाने के लिए धार्मिक गतिविधियां भी की जा रही है। राजधानी के सुरेश्वर महादेव मंदिर में 9 पंडितों के द्वारा 11 लाख जाप करने का लक्ष्य रखा गया है। पंडितों का मानना है कि इस जाप से प्रदेशवासियों को कोरोना से राहत मिलेगी। रामनवमी के दिन इस जाप का समापन किया जाएगा। पंडितों का मानना है कि किसी गंभीर बीमारी को दूर करने के लिए जाप करना लाभदायक माना जाता है। कोरोना संकट से मुक्ति के लिए हवन का आयोजन
11 Apr 2021 01:56PM,by: Imran Khan
रायपुर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी द्वारा कल 12 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीरा बघेल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल निजी अस्पतालों द्वारा सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से कोरोना संक्रमित मरीज़ों से फीस लेने की मांग की जाएगी, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि अभी रायपुर जिले के सभी निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे कोरोना संक्रमित मरीज़ों से शिकायत मिल रही है कि निजी अस्पताल द्वारा 1 दिन में बेड का 10 से 20 हज़ार एवं दवाई मिलाकर 30 से 50 हज़ार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूली की जा रही है एवं मांगने पर पक्का बिल भी निजी अस्पताल द्वारा दिया जा रहा है जिससे प्रदेश की जनता को यह महसूस हो रहा है कि इन अस्पतालों की सरकार से मिलीभगत है।
11 Apr 2021 01:21PM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर :कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देख कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जिलेवासियों के लिए गाइडलाइन जारी किए गए हैं। लेकिन दुकानों में कोरोना के बचाव की गाईडलाईन का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे दुरुस्त एवं सशक्त करने कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्वयं दुकानों का निरीक्षण किया तथा वहां पाया गया कि दुकानदार एवं ग्राहक मास्क एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भैयाथान रोड स्थित कृष्णा गारमेंट्स, कृष्णा साड़ी स्टोर और गर्ग क्लॉथ स्टोर को सील कर दिया गया है।
11 Apr 2021 01:21PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार राठी ने कहा कि कोरोना के इलाज में कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी होने से शहर की जनता को भटकना पड़ रहा है। श्री राठी ने बताया कि गंभीर मरीजों को दिन में कई बार इस इंजेक्शन देने की जरूरत होती है ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को इंजेक्शन लाने कहा जा रहा है जबकि स्टॉक में इंजेक्शन नहीं होने के कारण परिजनों को अनेक प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं सैकड़ों मरीज का जीवन संकट में आ गया है।
11 Apr 2021 12:49PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






