11 Nov 2022

Generic placeholder image

एक सिक्के के जिस तरह दो पहलू होते है उसी तरह खेल में जीत और हार के दो पक्ष होते है। कोई भी खेल दो पक्षो के बीच ही खेला जाता है, एक, के अलावा दो, चार और पांच(बास्केटबॉल), छः(वॉलीबॉल), ग्यारह, तेरह(रग्बी) खिलाड़ियों की टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों से जीतने के लिए उतरती है।स्वाभाविक है किसी भी देश छोड़िए छोटे शहर की अदनी सी क्लब टीम भी कोई मैच हराना नही चाहती है लेकिन खेल का शाश्वत गुण है कि उसमें एक को हारना पड़ेगा हारेगी वही टीम जिसके सामने की प्रतिद्वंद्वी टीम बेहतर खेल जाए। कल भी टी20 के सेमीफाइनल में ऐसा ही हुआ। इंग्लैंड के खिलाडिय़ों ने शानदार या यूं कहें हमसे बेहतर प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बना ली। उनके ओपनर्स ने किसी भी बॉलर्स को मौका ही नही दिया और 10 विकेट से जीत गए। हार पर इतना मातम क्यो?

11 Nov 2022 06:49AM,
by: Babuaa Desk