12 Jan 2024
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित नागरिक निकाय भर्ती घोटाले के सिलसिले में राज्य की राजधानी कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस के परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब केंद्रीय एजेंसी पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में कथित भर्ती घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में कोलकाता और उसके आसपास के कुछ हिस्सों में तलाशी और जब्ती कर रही है।
12 Jan 2024 06:06AM,by: Babuaa Desk
विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कोरबा जिला वासियों के लिए अनेकों सौगात लाने के साथ ही वरदान साबित हो रही है। जिले में शहरी क्षेत्र के वार्डों सहित अब तक 338 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा के दौरान शिविर लगाए जा चुके हैं। शिविरों में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक शिविर के माध्यम से 14 हजार से अधिक हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। लगभग 66 हजार लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही मौके पर उपचार तथा दवाईयां प्राप्त की। यह शिविर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी कर रहा है।
12 Jan 2024 04:18AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलना बड़े गौरव का विषय है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य होने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता मित्रों और स्वच्छता दीदियों सहित छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
12 Jan 2024 04:18AM,by: Tikendra Sinha
रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, सुंदर कांड की यह पंक्तियां इन दिनों पूरे देश में गूंज रही है। अयोध्या धाम में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस पुनीत कार्य में हर कोई अपनी भागीदारी करना चाहता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से सत्य साई संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ सहित 50 लोगों की मेडिकल टीम अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस टीम को अयोध्या के लिए विदा किया। इस मेडिकल टीम में 20 डॉक्टर और 30 नर्सिंग स्टाफ है। यह टीम राम लला के भक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। यह मेडिकल टीम 45 दिनों तक अयोध्या धाम में रहेगी और रामभक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। इसके बाद इतने ही दिनों के लिए दूसरी टीम भी भेजी जाएगी।
12 Jan 2024 04:18AM,by: Tikendra Sinha
अखिल भारतीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने अंगुल उड़ीसा जा रही रायपुर जिला फुटबाल संघ की टीम ने आज प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान श्री अग्रवाल ने सभी फुटबाल खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए फुटबॉल किट प्रदान किया। अखिल भारतीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी रायपुर की टीम
12 Jan 2024 04:18AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









