12 Nov 2022

Generic placeholder image

देश में फर्जी शंकराचार्य बनकर बैठे संतों के नाम को शंकराचार्य परिषद सार्वजनिक करते हुए कोर्ट में अपील करने वाली है। परिषद के अध्यक्ष ने दावा किया है कि इसके लिए कोर्ट में याचिका दायर की जा रही है कि देश में चार के अलावा पांचवां संत अपने आप को शंकराचार्य न लिख सके। यदि कोई लिखे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। देश में शंकराचार्य की चार पीठ हैं, जिसमें उत्तर मठ में ज्योतिर्मठ जो कि जोशीमठ में स्थित है। पूर्वी में गोवर्धन मठ जो कि ओडिशा के पुरी में स्थित है। दक्षिणी में शृंगेरी शारदा पीठ जो कि शृंगेरी में स्थित और पश्चिमी में द्वारिका पीठ जो कि द्वारिका में स्थित है। चार पीठ होने पर देश में 50 से अधिक संत शंकराचार्य लिखते हैं।

12 Nov 2022 02:29AM,
by: Imran Khan