13 Feb 2023
प्रदेश का रायगढ़ जिला जन्मजात मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिला बन गया है। रायगढ़ में जन्मजात मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 35 बच्चों की आंख का सफल ऑपरेशन किया गया है। इनमें से तीन बच्चों की दोनों आंखों की दृष्टि लौटाई गई है। इन सभी बच्चों की उम्र दो से 15 वर्ष के बीच है। ऑपरेशन के बाद इन बच्चों की जिंदगी रोशन हो गई है। जन्मजात मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त जिला बना रायगढ़
13 Feb 2023 02:03PM,by: Tikendra Sinha
काग्रेस ने नवनियुक्त राज्यपाल का स्वागत किया है।पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा राज्यपाल नियुक्त करना केंद्र का विशेषाधिकार है ।वह जिसे चाहे बनाये या तबादला करे।नए राज्यपाल से प्रदेश की जनता को अनेक अपेक्षाएं है ।राजभवन राज्य का निष्पक्ष अभिवावक हो बेहतर सामंजस्य हो ताकि राज्य का भला हो।
13 Feb 2023 01:05PM,by: Tikendra Sinha
देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया थोड़ी देर में मामला बढ़ गया और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। धारा 144 के उलंघन में चार नामजद और 50-60 अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। देहरादून : एनएसयूआई के दो गुटों में आपस में भिड़ंत
13 Feb 2023 01:00PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 14 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा है कि सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी पंडित श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पूरा जीवन आम जनता की सेवा में बिताया। किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए पंडित श्यामाचरण जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
13 Feb 2023 12:20PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री, कोरिया कुमार के नाम से विख्यात स्वर्गीय डॉ रामचंद्र सिंहदेव की जयंती अवसर पर कोरिया जिला के मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चैक में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। आज यह चैक कोरिया कुमार को समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
13 Feb 2023 12:20PM,by: Tikendra Sinha
तीसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "[धर्मशाला] क्षेत्र में कठोर सर्दियों की स्थिति के कारण, आउटफील्ड में पर्याप्त घास घनत्व नहीं है और इसे पूरी तरह से विकसित करने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी।" यह मैच एक मार्च से शुरू होगा। तीसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट
13 Feb 2023 12:06PM,by: Babuaa Desk
अडानी समूह ने कथित तौर पर अगले वित्तीय वर्ष के लिए अपने राजस्व वृद्धि लक्ष्य को आधे से घटाकर लगभग 15% -20% कर दिया है, जो मूल रूप से लक्षित 40% से कम है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, समूह नए पूंजीगत व्यय को कम करने की भी योजना बना रहा है। जनवरी के अंत में हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अडानी कंपनियों के बाजार मूल्य में करीब 120 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अडानी ने ग्रोथ टारगेट आधा किया, कैपेक्स घटाया
13 Feb 2023 12:06PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







