13 Jun 2021

Generic placeholder image

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने 2014 से 2019 के बीच गठबंधन में रहते हुए उनकी पार्टी का सफाया करने का प्रयास किया था। शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करने के बाद ही राऊत ने ये टिप्पणी की है। जलगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राऊत ने कहा कि गठबंधन में शिवसेना के साथ बीजेपी ने गुलामों जैसा बर्ताव किया। राऊत ने कहा,बीजेपी को हमारे सहयोग से जो सत्ता मिली थी उसी का इस्तेमाल करके हमारी पार्टी का सफाया करने के प्रयास किए गए. बीजेपी ने शिवसेना के साथ 'गुलामों' जैसा बर्ताव किया: संजय राऊत

13 Jun 2021 11:37AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बस्तर में महुआ के साथ- साथ आम भी ग्रामीणों की आजीविका का बड़ा स्रोत है और इसी स्त्रोत से ग्रामीणों की आजीविका को और सशक्त करने दंतेवाड़ा में एक बड़ी शुरुआत हुई है। यह शुरुआत है अमचूर के प्रोसेसिंग, पैकेजिंग की, यह अमचूर पाउडर डैनेक्स अमचूर के नाम पर देश के बाज़ारों में बिकेगा। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने दंतेवाड़ा नेक्स्ट इस मैसेज को देते हुए डैनेक्स ब्रांड लांच किया है। इसके तहत पहले से ही कुछ प्रोडक्ट मार्केट में हैं। नक्सल प्रभावित ज़िला दंतेवाड़ा की महिलाओं को इसके लिए ट्रेनिंग दी गई और अब ये महिलाएं इस काम में जुटी हुई हैं। ज़िले के 500 से ज़्यादा किसानों से 70 रुपए किलो में सफेद अमचूर की ख़रीदी की गई।उ प्रोसेसिंग के बाद प्रति 100 ग्राम अमचूर पाउडर 80 रुपये में बेचा जा रहा है। बस्तर का आम अब हो गया "खास"

13 Jun 2021 10:10AM,
by: Imran Khan