13 Sep 2021

Generic placeholder image

 एक्टर विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से सगाई कर ली है। विद्युत ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की है। विद्युत ने बताया कि उन्होंने नंदिता से एक सितंबर 2021 को कमांडो स्टाइल में सगाई की थी।  विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में दोनों कमांडो ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में कपल ताजमहल को देख रहा है। विद्युत ने सोशल मीडिया पर फोटो के  साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने सगाई कमांडो अंदाज में की। 1/09/2021' सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाइयां मिल रही है। विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने की सगाई , देखे तस्वीर..

13 Sep 2021 10:04AM,
by: Naveen kumar sahu