13 Oct 2021

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ एयरपोर्ट, नई सड़कों और रेल योजनाओं समेत यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त करना और इसके जरिए युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना होंगे। इस डिजिटल मंच की मदद से विकास कार्यों को स्पीड देने की कोशिश होगी। इससे उद्योगों की कार्य क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी और स्थानीय विनिर्माताओं को बढ़ावा मिलेगा। इसके तहत 16 मंत्रालयों और विभागों ने उन सभी परियोजनाओं को जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (GIS) मोड में डाल दिया है, जिन्हें 2024-25 तक पूरा किया जाना है। गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान- प्रधानमंत्री

13 Oct 2021 09:30AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 15,823 नए मामले सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम हैं। वहीं इस दौरान 226 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 22,844 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के  2,07,653 सक्रिय मरीज बचे हैं। जबकि रिकवरी दर 98 फीसदी से ऊपर दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,51,189 हो गई है, वहीं अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,33,42,901 हो गई है। कुल केसों के मुकाबले एक्टिव केसों को देखें तो यह भी अब 0.61 फीसदी ही बचा है, जो मार्च 2020 से सबसे कम है। वहीं कोरोना के नए मामलों में जिस तरह से कमी हो रही है उस हिसाब से कह सकते हैं कि आने वाला साल राहत दे सकता है।

13 Oct 2021 06:11AM,
by: Naveen kumar sahu