14 Mar 2026
लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को NSA के तहत करीब छह महीने की हिरासत के बाद रिहा कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी हिरासत का आदेश रद्द कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि बिना किसी सबूत के भी लोगों को जेल में डाला जा सकता है। AAP नेताओं का दावा है कि यह उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ किए जा रहे बर्ताव जैसा ही है। वांगचुक को लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद हिरासत में लिया गया था।
14 Mar 2026 07:04PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 14 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित “सिंधीयत जो मेलो” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज की एकजुटता और उनकी संघर्षशील परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि सिंधी समाज ने देश के इतिहास के सबसे कठिन दौर—विभाजन की विभीषिका—का सामना किया है। इसके बावजूद इस समाज ने व्यापार और उद्यम के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
14 Mar 2026 07:04PM,by: Mahak Qureshi
विगत एक सप्ताह से आयकर विभाग द्वारा टैक्स पेयर्स को उच्च एवं महत्वपूर्ण मूल्यवर्ग लेनदेन को चिन्हांकित करते हुए कुछ ईमेल्स और मैसेज आए हैं । और उनसे कहा गया कि आप निश्चित तिथि तक अपना टैक्स कैलकुलेट करते हुए वित्तीय वर्ष 25-26 कर निर्धारण वर्ष 26-27 के अग्रिम कर का भुगतान करें । इन ईमेल्स के आधार पर टैक्स पेयर में खलबली मच गई है क्योंकि उनमें से अधिकांश मेल गलत इनफार्मेशन के साथ आए हैं । जिन्हें आयकर प्रैक्टिशनर एसोसिएशन ने भी विभाग के संज्ञान में लाया। जिस पर आयकर विभाग ने आज अपनी त्रुटि को मानते हुए इसे तकनीकी सुधार के लिए आगे बढ़ाया है। और टैक्स पेयर्स को कहा है कि वह अपनी आय का सही आकलन करते हुए अपने टैक्स का भुगतान करें । त्रुटि वश आए हुए आंकड़ों को अनदेखा करें उस पर ध्यान न दें और इससे घबराए नहीं इसे सुधारा जा रहा है वहीं वह विभाग द्वारा प्रदर्शित 26AS और टीआईएस, एआईएस के माध्यम से अपने दायित्व की गणना में अपने आंकड़ों को मैच करते हुए अपने कर का भुगतान करें। इस संबंध में आयकर प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल अधिवक्ता और सचिव हीरा मोटवानी कर सलाहकार ने करदाताओं से अपील की है कि विभाग ने ट्वीटर हैंडल और फ़ेसबुक पर एक पत्र जारी करते हुए इस बात का स्पष्टीकरण दे दिया है इसलिए ऐसे करदाता जो की अग्रिम कर भुगतान के लिए अर्हक हैं उन्हें इन ईमेल से घबराना नहीं है। बल्कि इसे एक यांत्रिकीय त्रुटि मानते हुए अनदेखा करना है । और अपने टैक्स का सही कैलकुलेशन अपने स्वयं से अथवा अपने कर सलाहकार, अधिवक्ता अथवा सनदी लेखाकार से मिलकर करें और सही-सही आयकर का भुगतान करें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।
14 Mar 2026 01:33PM,by: Heera Motwani
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने अवैध कबाड़ के कारोबार पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही, रायगढ़ पुलिस द्वारा सप्ताह के भीतर शुक्रवार की शाम और सुबह अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वाहन समेत करीब 83 लाख 52 हजार रूपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। रायगढ़ :ऑपरेशन प्रहार” अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाही
14 Mar 2026 01:33PM,by: Heera Motwani
रायपुर 14 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश में गोधन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत गौधाम परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
14 Mar 2026 01:33PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 14 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का शुभारंभ किया। योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 11 जिलों में 29 गौधामों का संचालन प्रारंभ हो गया है।
14 Mar 2026 01:33PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 14 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 12 मार्च 2026 को प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (एमबीबीएस) आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत और संजीवनी बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों से बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को सीधे राहत प्रदान की जाएगी।
14 Mar 2026 01:33PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 14 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 226 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने राजनांदगांववासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमिपूजन केवल विकास कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि शहर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
14 Mar 2026 10:48AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








