14 May 2024

Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (SHUATS) के कुलपति राजेंद्र बिहारी लाल से संबंधित कई याचिकाओं की अंतिम सुनवाई के लिए 14 मई की तारीख तय की है। इन याचिकाओं में अवैध धर्म परिवर्तन का आरोप लगाने वाली पांच एफआईआर को खारिज करने या समेकित करने की मांग की गई है। वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे और मुक्ता गुप्ता द्वारा प्रस्तुत दलीलों के बाद न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने यह निर्णय लिया। कोर्ट आज सभी नौ याचिकाओं का निपटारा करने पर सहमत हो गया है l यूपी धर्म परिवर्तन मामले में अंतिम सुनवाई

14 May 2024 01:59AM,
by: Babuaa Desk