14 Nov 2020

Generic placeholder image

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। सुश्री उइके ने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उन्होंने लोगों से कहा है कि वे त्यौहार मनाते समय विशेष सावधानी बरतंे और भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। यदि जाना आवयश्क हो तो मास्क का उपयोग अवश्य करें, हाथांे को साबुन से धोते रहंे या सेनेटाइज करें। उन्होंने कहा है कि इस त्यौहार के अवसर पर यदि आप पटाखे चलाते हैं तो ऐसे पटाखे का इस्तेमाल करंे जिसमें कम से कम प्रदूषण हो। राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं

14 Nov 2020 02:07AM,
by: Thaneshwar sahu