15 Feb 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की दोनों नेताओं ने एयर इंडिया और बोइंग के बीच एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा का स्वागत किया जो दोनों देशों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने की अमेरिका के राष्ट्रपति से बात
15 Feb 2023 06:17AM,by: Tikendra Sinha
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय ने LIFE मिशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। मामला 14.5 करोड़ रुपये खर्च करके त्रिशूर में 140 परिवारों के लिए घर बनाने की राज्य सरकार की परियोजना से संबंधित है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी बताई जा रही है। केरल : मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव गिरफ्तार
15 Feb 2023 06:01AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा सांसदो की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय द्वारा दिया गया नोटिस विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में जो कहा वह भारत के एक-एक आदमी की आवाज है जो राहुल गांधी ने बोला वह पहले से ही पब्लिक डोमेन में है। उसमें कुछ भी असंसदीय नही है। देश में बैठी हुई मोदी सरकार अपनी आलोचना और अपने घोटाले के पर्दाफाश होने से डर रही इसलिये राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया है। मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही - कांग्रेस
15 Feb 2023 02:13AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव कार्यक्रम ‘चंड्र जी रात’ में मुख्य अतिथि के बतौर शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम 22 मार्च 2023 को रात्रि 9 बजे से राजधानी के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउण्ड में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।
15 Feb 2023 02:06AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इन्टरनेशनल में आयोजित ‘गौरव समागम 2023, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों के लिए आयोजित इस एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्कृष्ट करने वाले नगरीय निकायों के सम्मान समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
15 Feb 2023 01:01AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








