15 Jun 2021
38 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का सोमवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। 13 जून शनिवार की रात एक बाइक के फिसलने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उनके दिमाग में कई चोटें आई थी। इस दुर्घटना के बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी इसलिए उनकी सर्जरी करनी पड़ी।लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और यह अभिनेता कोमा में चले गए।15 जून की सुबह संचारी विजय ने अंतिम सांस ली। विजय के परिवार ने अपने बेटे के निधन के बाद उनके अंगों को दान करने का फैसला किया है।
15 Jun 2021 04:42AM,by: Imran Khan
बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाली सिस्टर लुसी कलाप्पुरा को अब अपना कॉन्वेंट खाली करने का आदेश दिया गया है। यह कैथोलिक चर्च के भीतर कानूनी मंचों पर "अनुशासनात्मक आधार" पर उनकी बर्खास्तगी के खिलाफ उनकी अपील को खारिज करने के बाद आया है।
15 Jun 2021 03:32AM,by: Babuaa Desk
रायपुर, खाद्य विभाग की टीम ने मंदिर हसौद स्थित साईं कालोनी में छापा मारकर अवैध रूप से डीजल चोरी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मंदिर हसौद से निकले आरंग और बसना के पेट्रोल पम्पो के लिए निकले 2 टैंकर से डीजल चोरी का प्रकरण बनाकर 29 हज़ार लीटर डीज़ल,10 हज़ार लीटर पेट्रोल सहित 3 वाहन जप्त कर एम एस, एच एस डी अनुज्ञापन आदेश 1980 के उपबन्धों के उल्लंघन का प्रकरण बनाया है।
कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मंदिर हसौद से चंदखुरी रोड स्थित साईं कालोनी में छापा मारा मौके पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी के दो टैंकर क्रमांक सी जी 04 एम एच 2921,सी जी 07 बी के6385 से वहां चालक द्वारा सीलबंद चेम्बर को खोलकर डीजल निकाल कर अवैध रूप से गोलू नाम के व्यक्ति को 60 रुपये लीटर की दर से बेचा जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने दोनों टैंकर के चालक रंजीत, मोहम्मद इरफान से मौके ओर बयान लेकर जानकारी लिया। दोनों वाहन आरंग औऱ बसना के लिए रवाना हुआ था लेकिन मंदिर हसौद से चंदखुरी रोड पर पकड़ा गया। मौके पर 20 -20 लीटर डीजल अलग से दो कंटेनर में निकला पाया गया। मौके पर एक लावारिस वाहन क्रमांक सी जी 04 एम एस 7724 खड़ा पाया गया जिसमें 5 ड्रमों में 800 लीटर डीजल रखा पाया गया। ये डीजल भी टेंकरो से निकाल कर अवैध रूप से रखा गया था । खाद्य विभाग की टीम ने एम एस एच एस डी अनुज्ञापन आदेश 1980 की धाराओं के उल्लंघन किये जाने के कारण 29 हज़ार लीटर डीजल,10 हज़ार लीटर पेट्रोल, सहित 3 वाहन जप्त कर थाना प्रभारी मंदिर हसौद की अभिरक्षा में दिया गया है। खाद्य विभाग की टीम में सहायक खाद्य अधिकारीद्वय संजय दुबे, मदनमोहन साहू,खाद्य निरीक्षक मनीष यादव,सोनल चंद्राकर, श्वेता दीवान,रीना साहू थे
15 Jun 2021 02:34AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





