15 Jul 2024
आरोपपत्र के अनुसार, एक उत्खननकर्ता विशाल बिलबोर्ड लगाने के लिए काम कर रहा था, तभी एक पेड़ गिर गया। ऑपरेटर ने नरम मिट्टी को महसूस किया और मिट्टी की जांच की सिफारिश की ताकि विशाल संरचना की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इमारत की योजना को तदनुसार बदला जा सके। इस जांच में 15 दिन लगते। मुंबई होर्डिंग हादसा : चार्जशीट- चेतावनी को नज़रअंदाज़ किया गया
15 Jul 2024 06:21AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के मयूर विहार फेज 2 इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा कर्मियों (डीएफएसपी) को 10 घंटे से अधिक समय लग गया। आग से यूनिफॉर्म बनाने वाली एक दुकान और नीलम माता मंदिर के पास स्थित एक कैफे को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एसके दुआ ने बताया कि इमारत की तीनों मंजिलों में फैली आग पर काबू पाने के लिए 23 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग सबसे पहले कैफे में लगी और बाद में इमारत में फैल गई। दिल्ली: मयूर विहार में भीषण आग
15 Jul 2024 06:21AM,by: Babuaa Desk
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ एक किसान को कथित तौर पर धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद, पुणे ग्रामीण पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार हैं और उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए हैं। एक किसान को कथित तौर पर धमकाने के आरोप में परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी के माता-पिता दिलीप और मनोरमा खेडकर सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
15 Jul 2024 06:21AM,by: Babuaa Desk
राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूर्ण कराने तथा परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति (DHLMC) का गठन किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंत्रालय से समिति के गठन का आदेश जारी किया है। विभाग ने समिति के कर्तव्यों और समीक्षा की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए संबंधितों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है।
15 Jul 2024 02:07AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के सुदूर और संवेदनशील जिले में पूरा दिन व्यतीत करेंगे जिसके अन्तर्गत जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा मौसमी एवं जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों का जायज़ा लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बीजापुर जिले के दौरे पर
15 Jul 2024 02:07AM,by: Tikendra Sinha
खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले नवागढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत घोरहा में महामाया मंदिर की पूजा अर्चना कर 34 लाख 14 हजार के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम घोरहा में सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी सी रोड, और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य शामिल हैं। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कार्यकम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरा मंत्री मंडल 13 जुलाई को अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन करके लौटे हैं। हम सभी ने प्रभु श्री राम के दर्शन करके छत्तीसगढ़ के खुशहाली, विकास और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए आशीर्वाद लेकर आए हैं। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ उठाने कि लिए लोगो को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सभापति श्री अंजू बघेल, मारो नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धनलाल देशलहरे, उपाध्यक्ष श्री शेर सिंह लोधी, श्री नरेन्द्र लोधी, सरपंच श्रीमती पुन्नी बाई वर्मा, श्री टार्जन साहू, लोधी समाज मारो सर्किल के अध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार लोधी, श्री परस वर्मा, श्री सुनील वर्मा और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
15 Jul 2024 02:07AM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। उन्होंने डायरिया पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी ली। अभी 31 मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डायरिया पीड़ित मरीजों से की मुलाकात
15 Jul 2024 02:07AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जगह-जगह पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में स्कूली बच्चे, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कोरबा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा (छुरी) में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमति सोनकुंवर देवांगन की स्मृति में पौधा रोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की। एक पेड़ माँ के नाम: जगह-जगह हो रहा पौधरोपण
15 Jul 2024 02:07AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






