15 Nov 2022

Generic placeholder image

खेल मंत्रालय ने 2022 के खेल रत्न के रूप में टेबल टेनिस के सर्वकालीन भारतीय खिलाड़ी शरथकमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की देर आयद दुरुस्त आयद घोषणा कर दी है। वैसे शरथ कमल बहुत पहले से हकदार थे लेकिन दूसरे खेल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने कदाचित देर करवा ही दी। जब जागे तब सबेरा के कहावत को मान लेते है। शरथ कमल 58 वे खिलाड़ी है जिन्हें ये पुरस्कार मिला है। 1991-92 से लेकर 2020 तक खेल रत्न पुरस्कार देश के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। भारत सरकार को मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न पुरस्कार नही देना है सो नाम परिवर्तन की राजनीति खेल पुरस्कार में ही खेला हो गया। अब चूंकि मेजर ध्यानचंद के नाम पर पुरस्कार है तो शरथ कमल इसके नए नाम है। शरथ कमल नए खेल रत्न

15 Nov 2022 07:13AM,
by: Babuaa Desk