16 Feb 2022
कवर्धा. जिले के कुंडा थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव गजरी में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष यादव परिवार के घर में आग लगा कर पथराव भी किया. पीड़ित पक्ष के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. मामले की सूचना कुंडा थाना में मिलने के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. आगजनी व पथराव करने वाले सतनामी समाज के 9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. वहीं 15 अन्य के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. गांव में कवर्धा के अलावा बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली व 17वीं बटालियन के जवानों की तैनाती की गई है. बताया जा रहा है कि ग्राम नवागांव गजरी में 4 से 5 यादव परिवार है जबकि सतनामी समाज की बहुलता है.
16 Feb 2022 01:10PM,by: Imran Khan
गोवा में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के कांग्रेस के दावे के बाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में सरकार बनाने के बारे में सपने देखना बंद कर देना चाहिए। तनवड़े ने कहा, "कांग्रेस का सत्ता के लिए लालच उनके बयानों से दिखता है... भारी मतदान से पता चलता है कि लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है।" गोवा में 14 फरवरी को हुए मतदान में 78.94% मतदान हुआ था। गोवा में सरकार बनाने के सपने देखना बंद करें: भाजपा
16 Feb 2022 12:25PM,by: Babuaa Desk
ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने पुष्टि की है कि 27 मार्च को मंगेतर विनी रमन के साथ शादी के कारण वह पाकिस्तान के अपने आगामी दौरे और आईपीएल के शुरआत में नहीं खेल पाएंगे l आप को बता दे के आरसीबी ने अपने साथ बरक़रार रखा l मार्च के आखिरी हफ्ते में आईपीएल शुरू होने वाला है. पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे मार्च के अंत में खेले जाने हैं।
16 Feb 2022 12:24PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



