16 Feb 2023
दिल्ली में अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या करने वाले साहिल गहलोत की दूसरी लड़की से शादी करने की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। तस्वीर में साहिल अपनी दुल्हन के साथ शादी समारोह के दौरान नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि गहलोत ने 9 और 10 फरवरी की रात को निक्की की हत्या कर दी। निक्की का कथित रूप से गला घोंटने के कुछ घंटों बाद उसने शादी कर ली।
16 Feb 2023 02:18AM,by: Babuaa Desk
बीसीसीआई ज़ी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन की जांच कर रहा है जिसमें भारत के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कथित रूप से गोपनीय चयन मामलों का खुलासा किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता अनुबंध से बंधे हैं और उन्हें मीडिया से बात नहीं करनी चाहिए। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'चेतन का भविष्य क्या होगा, इस पर फैसला बीसीसीआई सचिव जय शाह करेंगे।' स्टिंग ऑपरेशन पर विचार कर रहा बीसीसीआई
16 Feb 2023 01:05AM,by: Babuaa Desk
भाजपा कर्नाटक के अध्यक्ष नलिनकुमार कटील ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को "दलाल" कहा। उन्होंने आगे कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो कर्नाटक कांग्रेस का 'एटीएम' बन जाएगा। कतील ने कहा, "इस देश में, अगर कोई जोकर बन जाता है तो ठीक है, लेकिन अगर कोई विलेन बन जाता है तो यह मुश्किल है, वे जिसे चाहें अगवा कर लेंगे।" कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्नाटक बनेगा 'एटीएम': भाजपा
16 Feb 2023 01:04AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 16 फरवरी को राजनांदगांव जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के फायनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। वे इस मौके पर बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। इसके अलावा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों और चिटफंड कंपनी के निवेशकों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रूपए का चेक एवं छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।
16 Feb 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
जंगली हाथियों की सुरक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक गत दिवस जिला कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जंगली हाथियों की सुरक्षा एवं हाथी मानव द्वंन्द की समस्या से निपटने हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी विभागों के आपसी समन्वय एवं सहयोग से लोगों को सचेत कर हाथियों की सुरक्षा किये जाने पर रणनीति बनाने विशेष जोर दिया गया। जंगली हाथियों की सुरक्षा: कार्ययोजना पर हुई चर्चा
16 Feb 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में आज की स्थिति में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे कोविड-19 के तीन मरीजों के आज स्वस्थ होने के बाद प्रदेश में इसके मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। राज्य में यह स्थिति 57 दिनों बाद बनी है। पिछली बार 20 दिसम्बर 2022 को प्रदेश में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं था। आज कोरोना के लक्षण वाले 1154 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई जिनमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं
16 Feb 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रारंभ किए गए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माॅडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आज राज्य योजना आयोग के महात्मा गाँधी सभा कक्ष में शासन की रीपा योजना के अंतर्गत विभिन्न इंडस्ट्रीज एवं कॉर्पोरेट स्टेकहोल्डर के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में रीपा माॅडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में प्रायवेट सेक्टर्स की भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यशाला में ग्रामीण कृषि और गैर कृषि क्षेत्र से संबंधित 30 से अधिक निजी क्षेत्र की संस्थाओं ने शिरकत की।
16 Feb 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश में छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल का आयोजन होने जा रहा है। भारत के नामी गिरामी शेफ मिलेट के नए-नए व्यंजन बनाना सिखाएंगे और इसे मेहमानों को परोसेंगे। यह कार्निवाल राजधानी रायपुर में 17 से 19 फरवरी को आयोजित की जा रही है। कार्निवाल का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ और आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय सुभाष स्टेडियम में होगा। इस अनूठे कार्निवाल में विशेष रूप से मिलेट फूड कोर्ट होगा, जहां आम नागरिक मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। राजधानी में छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल
16 Feb 2023 01:04AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








