16 Mar 2023
भारतीय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कहा की वे केवल वही फिल्में करेंगे जो उनके दिल को छू जाए। उन्होंने मजाक में कहा " मैंने काफी कमाई की है, मैं बहुत अमीर हूं। मैं सिर्फ पैसा कमाने के लिए फिल्में नहीं करना चाहता। कपिल ने अपने आगामी फ्लिम 'ज्विगेटो' के बारे में बात करते हुए खुलासा किया की 'ज्विगेटो' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्हें नौ फिल्मे ऑफर आया है । सिर्फ पैसा कमाने के लिए फिल्में नहीं करना चाहता : कपिल शर्मा
16 Mar 2023 05:21AM,by: Tikendra Sinha
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में विपक्ष की आवाज दबाये जाने का आरोप लगते हुए ट्विटर पे ट्वीट कर कहा की "लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। पिछले तीन दिनों में स्पीकर ने केवल भाजपा के मंत्रियों को माइक पर बोलने की अनुमति दी और संसद को स्थगित कर दिया, एक भी विपक्षी सदस्य को बोलने की अनुमति नहीं दी गयी।
16 Mar 2023 05:21AM,by: Tikendra Sinha
RBI और सेंट्रल बैंक ऑफ द यूनाइटेड अरब अमीरात (CBUAE) ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDCs) सहित फिनटेक के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। RBI का कहना है की ''सीमा पार लेनदेन की दक्षता बढ़ाने और भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए बैंक अपने सीबीडीसी के बीच अंतर-संचालनीयता का पता लगाएंगे।''
16 Mar 2023 05:21AM, by: Tikendra Sinha
स्टॉक एक्सचेंजों ने न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंड को पूरा नहीं कर पाने के कारण पतंजलि फूड्स के प्रवर्तकों और प्रवर्तक संस्थाओं द्वारा रखे गए शेयरों पर रोक लगा दी है। पतंजलि फूड्स में सार्वजनिक शेयरधारकों की हिस्सेदारी 19.18% थी , जबकी सेबी द्वारा अनिवार्य नियमों के अनुसार सार्वजनिक शेयरधारकों के पास कम से कम 25% हिस्सेदारी होनी चाहिए | पतंजलि फूड्स के प्रमोटर द्वारा रखे गए शेयर फ्रीज
16 Mar 2023 03:46AM,by: Tikendra Sinha
लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व और पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सदन में प्रस्तुत लगभग 12,915 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। अनुदान मांगों पर विधानसभा के 15 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। पारित अनुदान मांगों में लोक निर्माण कार्य विभाग अंतर्गत सड़के और पुल के लिए 3,584 करोड़ 9 लाख 4 हजार रूपए, भवन हेतु 1,549 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपए, विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 836 करोड़ 75 लाख 88 हजार रूपए, पुलिस विभाग के लिए 6401 करोड़ 68 लाख 84 हजार रूपए, गृह विभाग से संबंधित अन्य व्यय के लिए 116 करोड़ 42 लाख 56 हजार रूपए, जेल विभाग के लिए 220 करोड़ 80 लाख 36 हजार रूपए, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 45 करोड़ 08 लाख रूपए और पर्यटन विभाग के लिए 159 करोड़ 40 लाख 50 हजार रूपए शामिल है। पांच रेंज मुख्यालयों में खुलेंगे साइबर थाने
16 Mar 2023 02:39AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में जानकारी दी है कि अब बड़े अपराधों में इस्तेमाल किए जाने वाले नारको टेस्ट के लिए देश के बड़े राज्यों में नंबर नहीं लगाना पड़ेगा।नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ अब आत्म निर्भर बन गया है। राज्य सरकार ने नारको टेस्ट के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली है और रायपुर एम्स के साथ मिलकर इसके लिए जरूरी मशीनें भी मंगा ली गयी हैं ।
16 Mar 2023 02:38AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








