16 May 2026
सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोरबा जिले के लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन एवं गृह प्रवेश कराया। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले धरम सिंह के परिवार के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं।
16 May 2026 10:58AM,by: Kriti Dwivedi
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विदेशी नागरिकों द्वारा मतदान करने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने दस विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो अपनी उंगलियों पर अमिट स्याही देखकर देश से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। श्रीलंका, ब्रिटेन और कनाडा के इन व्यक्तियों पर फर्जी भारतीय पहचान पत्रों का इस्तेमाल करने का आरोप है। केंद्रीय अपराध शाखा इन मामलों की जांच कर रही है।
16 May 2026 10:57AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल के अधिकारी 2011 से जारी जाति प्रमाण पत्रों का पुनः सत्यापन कर रहे हैं। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लगभग 1.69 करोड़ प्रमाण पत्र शामिल हैं। यह निर्देश कुछ प्रमाण पत्रों की प्रामाणिकता पर संदेह के बाद जारी किया गया है। प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों को नियमों का पालन करना होगा। जिन लोगों ने गलत तरीके से प्रमाण पत्र जारी किए हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
16 May 2026 10:28AM,by: Babuaa Desk
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अटल आवास स्थित अपने घर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची, जहां से उसे थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
16 May 2026 10:27AM,by: Kriti Dwivedi
छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने शासकीय व्यय में मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्त निर्देश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी विभागों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों तथा विभागाध्यक्षों को सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
16 May 2026 10:15AM,by: Kriti Dwivedi
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का सिलतरा स्थित प्लांट में विधिवत नष्टीकरण किया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में हुई कार्रवाई में करीब 494 किलो गांजा, 11.217 किलो चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए, कोकेन और 11,964 कैप्सूल-टेबलेट नष्ट किए गए। पूरी प्रक्रिया पर्यावरणीय और वैधानिक मानकों के तहत वीडियोग्राफी के साथ संपन्न हुई। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार, तस्करी और आर्थिक नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर : पुलिस ने नष्ट किए नशीले पदार्थ
16 May 2026 10:15AM, by: Kriti Dwivedi
बलौदा बाजार के लाहोद स्थित शासकीय शराब दुकान में दर्जनभर युवकों और महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट कर शराब की बोतलों में तोड़फोड़ की। घटना में दो कर्मचारी घायल हुए। लवन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बलौदा बाजार : शराब दुकान में हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट
16 May 2026 10:15AM,by: Kriti Dwivedi
आरंग थाना के बाहर सतनामी समाज ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा ने बलराम कुर्रे के साथ थाने के सामने मारपीट और गाली-गलौज की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने थाने को छावनी में तब्दील कर भारी बल तैनात किया।
आरंग : सतनामी समाज का उग्र प्रदर्शन
16 May 2026 10:15AM, by: Kriti Dwivedi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




