16 Jul 2024

Generic placeholder image

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि उसकी गलत नीतियों का खामियाजा सैनिक और उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक ऐसी भयावह घटनाएं हो रही हैं। गांधी ने कहा कि यह बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे आतंकवादी हमले दर्शाते हैं कि जम्मू-कश्मीर में हालात कितने खराब हैं। उन्होंने कहा, "हर देशभक्त भारतीय मांग करता है कि सरकार बार-बार सुरक्षा चूक की पूरी जिम्मेदारी ले और देश और सैनिकों को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।"

16 Jul 2024 06:28AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 कोरबा जिले के ग्राम भालूसटका में वनमण्डल कोरबा द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के द्वारा एक साथ एक ही समय पर, एक ही स्थान पर सर्वाधिक 2273 पौधे रोपित करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी नागरिक एक पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाने के साथ ही उसके पुष्पित व पल्लवित होने तक उसकी देखभाल एवं सिंचाई की व्यवस्था जरूर करें।  हर नागरिक एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं: मंत्री देवांगन

16 Jul 2024 06:24AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

शिक्षाविद् डॉ. हेमलता एस मोहन ने कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य भारत को ज्ञान में वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है किंतु उसकी जड़े भारत की संस्कृति एवं मूल्यों से बंधी हो। छत्तीसगढ़ की एस.सी.ई.आर.टी. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य है। उक्त बाते शिक्षाविद् डॉ. हेमलता एस मोहन  आज रायपुर के राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। यह कार्यशाला स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा अकादमिक सदस्यों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति व्यापक समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। 

16 Jul 2024 06:23AM,
by: Tikendra Sinha