16 Aug 2021
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने घोषणा की है कि वह उन महिला यात्रियों को कैशबैक की पेशकश करेगी जो इसके द्वारा संचालित दो तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करेंगी।
आईआरसीटीसी ने कहा कि आगामी रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिलाओं को 24 अगस्त तक 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।
16 Aug 2021 01:03PM, by: Babuaa Desk
पूरे देश भर में 15 अगस्त को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। धमतरी जिले के गौरव ग्राम खिसोरा में जनपद पंचायत सदस्य सर्वेश बाफना ने सेनानी भवन का तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, पंच, विशिष्ट नागरिक व ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। ग्राम खिसोरा में जनपद सदस्य सर्वेश बाफना ने फहराया तिरंगा झंडा
16 Aug 2021 01:03PM,by: Anurag patel
नूरपुर, पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने शहर के एक व्यक्ति काली राम के खिलाफ स्थानीय सिविल अस्पताल में सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक नूरपुर शहर निवासी काली राम बीते दिन सिविल अस्पताल नूरपुर में पहुंचकर महिला वार्ड में घुसने की कोशिश करने लगा। यह देखकर सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की। उसे महिला वार्ड में जाने से रोकने से नाराज होकर काली राम ने अस्पताल में लगे शीशे को तोड़ दिया और अस्पताल में हंगामा करने लगा।
16 Aug 2021 01:03PM,by: Naveen kumar sahu
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो एक बार फिर जल्द शुरू होने वाला है। फैन्स इस टीवी शो को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' के तीसरे सीजन तारीख की घोषणा हो गई है। बता दें कि सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "अपने नए किरदारों के साथ, लाफ्टर की फ्लाइट लेकर आ रहे हैं. द वन एंड ओनली कपिल शर्मा और उनके साथ होंगे उनके को-पायलट अक्षय कुमार. द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 21 अगस्त से शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे आएगा।" कपिल शर्मा शो : फिर लगेंगे हंसी के ठहाके, इस तारीख को होगा शुरू
16 Aug 2021 01:03PM,by: Anurag patel
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में हैं और विकेट लेने के बाद होंठों पर उंगली रखकर जश्न मनाने के उनके अंदाज के पीछे आलोचकों को मुंह बंद रखने का पैगाम छिपा है। सिराज लॉर्ड्स पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं, उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में चार विकेट चटकाए हैं।
16 Aug 2021 01:02PM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ज़ोन ने मध्य प्रदेश के हबीबगंज रेलवे स्टेशन में पहला स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट (ACWP) स्थापित किया है।
भारतीय रेलवे ने एक बयान में कहा कि "पानी की खपत में पर्याप्त कमी और मानव शक्ति में बचत के साथ ट्रेनों की बाहरी सफाई के लिए अब प्रमुख डिपो में स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट (एसीडब्ल्यूपी) स्थापित किए जा रहे हैं।" एसीडब्ल्यूपी के माध्यम से वाशिंग लाइन (पिट लाइन) पर रेक लगाते समय कोचों की बाहरी सफाई की जाती है। मध्य प्रदेश को मिला अपना पहला रेलवे कोच वाशिंग प्लांट
16 Aug 2021 01:02PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






