17 Feb 2023
प्रदेश में हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाते हुये राज्य में एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम उठाया गया है। हुक्का बार संचालन की रोकथाम के लिए अधिनियम में संशोधन करते हुए कठोर प्रावधान किए गए हैं। संशोधित अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
17 Feb 2023 01:02AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में फ्लड लाईट और पवेलियन बनाने के लिए 2 करोड़ रूपए की घोषणा की।
17 Feb 2023 01:01AM,by: Babuaa Desk
वन्य प्राणियों के संरक्षण तथा संवर्धन विषय पर 15 फरवरी से वन चेतना केन्द्र रमकोला में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में विभागीय अमले को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। सरगुजा वनमंडल अंतर्गत यह कार्यक्रम वन संरक्षण (वन्यप्राणी) श्री के.आर. बढ़ई के निर्देशन तथा उप निदेशक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा श्री श्रीनिवास तन्नेटी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वन्य प्राणियों के संरक्षण संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
17 Feb 2023 01:01AM,by: Babuaa Desk
रायपुर जिले के आरंग शासकीय बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ डहरिया ने छात्रों और प्रध्यापकों सहित कालेज परिवार के सभी सदस्यों को वार्षिक सम्मेलन की शुभकामनाएं दीं। मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग कॉलेज के लिए भूमि दान करने वाली दानदात्री मनियारी बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। डॉ. डहरिया ने कालेज के 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले कम्प्यूटर लैब का भूमिपूजन किया।
17 Feb 2023 01:01AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस का 85 वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाला है यह क्षण कांग्रेस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिये भी ऐतिहासिक और गौरव पूर्व है। कांग्रेस देश का अकेला राजनैतिक संगठन है जिसका गठन आजादी के पहले हुआ था जिसने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। कांग्रेस का पहला अधिवेशन स्थापना के तत्काल बाद 1885 में मुंबई में हुआ जिसमें व्योमेशचंद्र बेनर्जी अध्यक्ष बने। कांग्रेस के 40 वें अधिवेशन 1924 में बेलगांव महात्मा गांधी अध्यक्ष बने थे। 46 वे अधिवेशन में 1929 के लाहौर अधिवेशन में पं. ज्वाहर लाल नेहरू अध्यक्ष बने थे तथा कांग्रेस के 52 वें अधिवेशन 1938 में हरिपुर तथा 1939 को त्रिपुरी मध्यप्रदेश के अधिवेशन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष बने। रायपुर के पहले दिल्ली में कांग्रेस का 84 वां अधिवेशन 2018 में हुआ था।
17 Feb 2023 01:01AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






