17 Feb 2024
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसान संगठनों से अगली वार्ता के लिए रविवार का समय तय हुआ है. मुझे विश्वास है कि रविवार को भी अच्छे वातावरण में बातचीत होगी और इन मुद्दों के हल के लिए हम आगे बढ़ेंगे…कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, उन्हें अपने यहां कानून-व्यवस्था बनानी है. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदर्शनकारी कोई हिंसा या तोड़फोड़ नहीं करेंगे. किसान संगठनों से अगली वार्ता रविवार को...
17 Feb 2024 01:37AM,by: Vinay Jha
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के बाद अब यूपी में एंट्री कर चुकी है. 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी ने बिहार के मोहनिया में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और RSS की विचारधारा ने देश में नफरत और हिंसा फैला दी है. उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन में अमीर लोग तो दिखे, लेकिन एक भी गरीब नहीं दिखा. उन्होंने कहा कि हम इस नफरत के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे. हमने यात्रा के दौरान लोगों से पूछा कि देश में जो नफरत का माहौल बन रहा है इसका क्या कारण है, तो हमें यही जवाब मिला कि नफरत का कारण डर है और डर का कारण अन्याय है.
17 Feb 2024 01:37AM,by: Vinay Jha
पेटीएम को एक और झटका देते हुए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फास्टैग सेवा के लिए 30 अधिकृत बैंकों की अपनी सूची से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को हटा दिया है। सड़क टोल प्राधिकरण भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (IHMCL) ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को 32 अधिकृत बैंकों की सूची से फास्टैग खरीदने की सलाह दी है, जिसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक शामिल नहीं है।
17 Feb 2024 01:36AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




