17 May 2022
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने भूपेश सरकार के काला कानून (भूपेश एक्ट) के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी दी है। भूपेश बघेल के द्वारा किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन के पूर्व सरकार अनुमति सहित 19 काले बिंदुओं को अनिवार्य किया है जो गरीबों पर आर्थिक बोझ डाल रहे है जिसका भारतीय जनता पार्टी इसका पूरजोर से विरोध कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय जेल परिसर में भूपेश सरकार की सद्बुध्दि हेतु किया हनुमान चालीसा का पाठ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश भर में अपनी गिरफ्तारी दी।
17 May 2022 12:50AM,by: Imran Khan
बुद्ध पूर्णिमा पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के लुम्बिनी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का ज़िक्र भी किया. उन्होंने कहा, “जनकपुर में मैंने कहा था कि “नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं”. मुझे पता है कि आज जब भारत में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, तो नेपाल के लोग भी उतना ही खुश हैं."
17 May 2022 12:50AM,by: Imran Khan
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को राजस्थान के बंसवाड़ा में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी हिंदुस्तान को बांटना चाहती है. उन्होंने कहा, "बीजेपी दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है. एक अमीरों का, दो तीन बड़े उद्योगपतियों का और दूसरा गरीब जनता का, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और कमजोरों का. हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते. हम एक हिंदुस्तान चाहते हैं. एक हिंदुस्तान में हर एक व्यक्ति को अपना सपना पूरा करने का मौका मिलना चाहिए."
17 May 2022 12:50AM,by: Imran Khan
गेहूँ के निर्यात पर भारत के रोक लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसके दामों में बढ़ा उछाल आया है. अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बिकने वाले गेहूं की कीमत शिकागो में 5.9 फ़ीसदी तक बढ़ गई है. ये बीते दो माह में सबसे ज़्यादा है. भारत में हीटवेव की वजह से गेहूँ की फ़सल प्रभावित हुई और दाम बढ़ गए, जिसके बाद इसके निर्यात पर रोक लगाई गई है.
17 May 2022 12:49AM,by: Imran Khan
पाकिस्तान के कराची शहर में सोमवार रात बड़ा धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 1 महिला की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह धमाका बोल्टन मार्केट में हुआ। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाके के वक्त बाजार में काफी लोग मौजूद थे। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका कैसे हुआ।
17 May 2022 12:49AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









