17 Jun 2021
कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने गांवों से लेकर शहरों तक सरकारी अस्पतालों को मज़बूत बनाने और उन्हें समस्त सुविधाओं से युक्त करने के लिए कमर कस ली है । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसरंचना को सशक्त बनाने और छत्तीसगढ़ के दूरदराज के इलाक़ों तक सर्वसुविधायुक्त उपचार व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
17 Jun 2021 10:02AM,by: Vikash Kumar
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डा.राकेश गुप्ता समेत अन्य डाक्टरों ने सिविल लाइन पुलिस थाने में कोरोना संकटकाल में दवाओ को लेकर की गई विवादित टिप्प्णी के खिलाफ कल शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने आज बाबा रामदेव उर्फ रामकृष्ण यादव के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 186, 188, 269, 270, 504, 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। मामला दर्ज होने के बाद बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ गई है और कभी भी सिविल लाइन पुलिस उन्हें थाने हाजिर होने का नोटिस जारी कर सकती हैं।
17 Jun 2021 09:56AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में कार्य-योजना संपन्न बनाया तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना है, ताकि यदि तीसरी लहर की स्थिति बनती भी है तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जा सके।
17 Jun 2021 09:49AM,by: Vikash Kumar
बिहार में इन दिनों नई राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है।पार्टी में वर्चस्व कायम रखने के लिए पारस और चिराग गुट आमने-सामने है। पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का संसदीय बोर्ड का नया अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। इसपर आज फैसला किया जाएगा। पारस गुट की तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है।आज ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। पशुपति कुमार पारस अपना नामांकन भरेंगे और दोपहर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। यह बैठक लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष चुनाव प्रभारी सूरज भान सिंह के निजी आवास पर होगा। हालांकि पार्टी कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं। सियासी संग्राम: पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज
17 Jun 2021 09:02AM,by: Imran Khan
लगभग 28 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में उड़ान भरी, इसके रक्षा मंत्रालय ने कहा, यह अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ है। तथाकथित वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में सेनानियों और परमाणु-सक्षम बमवर्षक शामिल थे। यह घटना "नाटो नेताओं" द्वारा चीन द्वारा पेश की गई सैन्य चुनौती की चेतावनी के बाद आई है। लोकतांत्रिक ताइवान खुद को एक संप्रभु राज्य के रूप में देखता हैजबकि बीजिंग, द्वीप को एक अलग प्रांत के रूप में देखता है।
17 Jun 2021 09:00AM,by: Babuaa Desk
लोक जनशक्ति पार्टी में जारी घमासान के बीच चाचा पशुपति पारस ने नया दांव चल दिया है। जारी कलह के बीच आज पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। कार्यकारी अध्यक्ष सूरजभान सिंह के आवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले कल चिराग पासवान मीडिया के सामने आए थे। चाचा पर हमला करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने के संकेत दिए थे।
17 Jun 2021 08:43AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





