17 Jun 2022

Generic placeholder image

दिल्ली में उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने सुपारी लेकर युवक की हत्या करने वाले दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर निवासी परविंदर उर्फ बूचा (29) और गौरव (29) के रूप में हुई है। दोनों के पास से पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों ने 13 अक्तूबर 2021 को अरविंद कुमार (27) की हत्या कर शव के टुकड़े कर फरीदाबाद में ठिकाने लगा दिया था। हत्या अरविंद की पत्नी मधु उर्फ भारती उर्फ पंजाबन ने कराई थी, इसमें उसका प्रेमी शौकीन भी शामिल था।गांधी नगर में हुई एक अन्य हत्या के मामले में पुलिस शौकीन, मधु और जीशान को गिरफ्तार कर चुकी थी। पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, दो सुपारी किलर गिरफ्तार

17 Jun 2022 01:09AM,
by: Imran Khan