17 Jul 2021
राज्यसभा के नवनियुक्त नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राकांपा प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के साथ विचार-विमर्श किया। 18 जुलाई को सर्वदलीय बैठक होगी।
17 Jul 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
जिला युवा कांग्रेस के कार्यकरिणी में जगह नहीं मिलने व बागियों को पद देने के आरोपों के साथ 10 से अधिक पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को भेजा है। युवा नेता राहुल बख्तानी ने कहा कि 15 वर्षो बाद अथक परिश्रम औऱ प्रयासों से सत्तासीन होने पर जिन्होने हमेशा विपरीत विचारधारा वाली पार्टी के साथ साठगांठ करके कांग्रेस के अंदर हमेशा गुटबाजी को प्रश्रय देकर कमजोर करने का प्रयास किया है आज ऐसे लोगो को युकां संगठन मे शीर्षस्थ स्थान दिया जा रहा है। बता दें कि जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा कुमार मरकाम के द्वारा जिन नामो की अनुशंसा की गई थी उन नामो की उपेक्षा करते हुए पार्टी के खिलाफ काम करने वाले हो पद देने का आरोप लगाया जा रहा है। बता दें कि हाल में ही युवा कांग्रेस के जिलाकार्यकरिणी की नई संशोधित सूची जारी किया गया था।
17 Jul 2021 11:57AM,by: Anurag patel
चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को शेयर बाजार से रिकॉर्ड 10,000 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। एलआईसी ने उन शेयरों की बिक्री कर ज्यादा मुनाफा कमाया है, जिसे कुछ साल पहले खरीदा गया था। जून तिमाही में एलआईसी ने जिन कंपनियों के शेयर बेचकर मुनाफा कमाया है उनमें हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, बायोकॉन लिमिटेड और हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड भी शामिल हैं।
17 Jul 2021 11:08AM,by: Vikash Kumar
कोरबा: प्रदेश में कोरोना के मामले में कमी आने के बाद अब सभी दुकानों को खोल दिए है। वहीं अब कोरबा में शराब दुकानें के खोलने का समय बढ़ा दिया गया है। आबकारी विभाग से जारी आदेश के अनुसार अब शराब दुकान रात 10 बजे तक खुल सकेंगी। इससे पहले रात आठ बजे तक खोलने का अनुमति दिया गया था। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए जिले में शराब दुकानें सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है।
17 Jul 2021 09:58AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

