18 Aug 2021

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि "बंगाली समुदाय के लोग लंबे समय से इस बात की मांग कर रहे थे कि उन्हें जारी की जाने वाली जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाए जिसे हमारी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल हटा दिया।" उन्होंने आगे कहा कि 'आज सचिवालय में कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद पांडेय एवं विधायक श्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाने के लिये प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।'

18 Aug 2021 12:54AM,
by: Anurag patel