18 Oct 2023
कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित हो कर 10 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ आज बीजापुर नगरपालिका के शांति नगर वार्ड से 10 यूवाओ ने नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सल्लूर जी की कार्यप्रणाली एवम कांग्रेस पार्टी की रितिनिति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
18 Oct 2023 12:22PM,by: Alanga rao
जिला चिकित्सालय बीजापुर के अधीक्षक एवं सिविल सर्जन डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव ने बताया कि जिला अस्पताल के सभी एम्बुलेंस वाहन चालू हालत में है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए कार्य पर लगे हुए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबर संदर्भ में बताया कि एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण युवक की मृत्यु हो गई यह पूर्णतः गलत है। सिविल सर्जन ने बताया कि मरीज श्री महेश गोटा उम्र 24 वर्ष, संजय पारा बीजापुर को 14 अक्ब्टूबर 2023 दोपहर 1ः00 बजे ओपीडी के माध्यम से मेडिसीन वार्ड में ऑबजरवेशन में रखा गया। जिसमें सर्जरी विभाग एवं (USG) सोनोग्राफी हेतु सलाह दिया गया। 15 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1ः00 बजे मरीज को आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया। परन्तु उसके द्वारा भर्ती होने के लिए मना किया गया। वापस घर जाने की बात कर रहा था। लेकिन मरीज की गंभीरता को देखते हुए 15 अक्टूबर 2023 को दोपहर 01ः00 बजे मरीज को भर्ती किया गया। चूंकि मरीज की स्थिति गंभीर होती जा रही थी। मरीज की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर हेतु बोला गया। परन्तु मरीज एवं उसके परिजनों के द्वारा वापस घर जाने की बात कही गयी। मरीज की गंभीरता को देखते हुए 108 एम्बुलेंस वाहन से रिफर किये जाने। की तैयारी की गयी परन्तु संबंधित मरीज एवं उसके परिजनों के द्वारा अगले दिवस को मेडिकल कॉलेज रिफर किये जाने की बात कहने लगे। जिसके बाद रात्री 08ः00 एवं 09ः00 बजे लगातार 02 एम्बुलेंस डिमरापाल मेडिकल कॉलेज हेतु रवाना किया गया। उस समय उक्त एम्बुलेंस से मरीज को जाने को कहा गया। फिर मरीज़ के द्वारा सुबह जाने की बात कही गयी रात्री कालीन समय पर भेजी गयी एम्बुलेंस सुबह 8ः00 से 08ः30 तक वापस चिकित्सालय आने वाली थी। उससे पहले ही मरीज के द्वारा अपनी निजी वाहन से डिमरापाल रिफर चले गये। जिस दौरान रास्ते में मरीज की मृत्यु होना बताया जा रहा है।
18 Oct 2023 12:22PM,by: Alanga rao
28 सितंबर, 2008 को दिल्ली की पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की नेल्सन मंडेला रोड पर काम से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली साकेत कोर्ट ने पत्रकार की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया। दिल्ली कोर्ट ने सजा के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की l रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कोर्ट ने पाया कि रवि कपूर, अमित शुक्ला, अजय कुमार और बलजीत मलिक ने सौम्या विश्वनाथन को लूटने के इरादे से हत्या की थी।
18 Oct 2023 09:36AM,by: Babuaa Desk
भूपेश बघेल ने कहा है कि छठ पूजा के कारण कई लोग अपने प्रदेश बिहार और यूपी चले जाते हैं। जिसके कारण कई मतदाता ऐसे होंगे जो मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसको देखते आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग से विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख को बदलने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
18 Oct 2023 08:28AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर दक्षिण विधानसभा के दावेदार कन्हैया अग्रवाल के समर्थक राजीव भवन पहुंचकर कन्हैया अग्रवाल के सपोर्ट में जमकर नारे लगाए l कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दक्षिण विधानसभा सीट से कन्हैया अग्रवाल को प्रत्याशी बनाने की मांग की l राजीव भवन के सामने कन्हैया अग्रवाल के समर्थको ने की नारेबाज़ी
18 Oct 2023 08:24AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी ग्रुप पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ नहीं बल्कि 32 हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है। राहुल गांधी ने ये बातें लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स में छपी खबर का हवाला देते हुए कही।
18 Oct 2023 07:01AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








