19 Feb 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना में मिलेट्स को शामिल करने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में सोया चिक्की के स्थान पर सप्ताह में चार दिन स्कूली बच्चों को मिलेट्स से निर्मित खाद्य पदार्थ वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्ताव को भारत सरकार ने दी मंजूरी
19 Feb 2023 01:25AM,by: Tikendra Sinha
छत्त्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में मिलेट्स व्यंजनों की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कोदो बर्फी ने स्वाद और स्वास्थ की इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। रागी सूप और कोदो वेज पुलाव भी पसंद किए गए और दोनों ने दूसरा स्थान पाया। रागी मिल्क शेक को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नालॉजी के सीनियर लेक्चरर और शेफ श्री नितिन शेण्डे थे।
19 Feb 2023 01:25AM,by: Tikendra Sinha
माघी पुन्नी मेला के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भगवान राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर भगवान का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत,राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास उपस्थित । राजीव लोचन आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
19 Feb 2023 01:25AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 19 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि शिवाजी महाराज का स्मरण करते समय हमेशा एक आत्मविश्वास और शौर्य से भरे व्यक्तित्व की छबि उभरती है। उन्होंने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वे एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। श्री बघेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का शौर्य और व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन
19 Feb 2023 01:25AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने आजीवन उर्दू भाषा और साहित्य की सेवा की। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। हर वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर यह अलंकरण उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
19 Feb 2023 01:24AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के तीर्थ स्थलों को विकसित करने की दिशा में हम व्यापक कार्य कर रहे हैं। ठकुराइन टोला में 3 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है तथा 17 करोड़ रुपये की लागत से लक्ष्मण झूला बनाया जाना है। संत पवन दीवान जी द्वारा इस मंदिर का लोकार्पण किया गया था। मंदिर में हर वर्ष तीर्थ यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम ठकुराइनटोला में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के पश्चात श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश के तीर्थ भूमियों को विकसित करने कर रहे व्यापक कार्य
19 Feb 2023 01:24AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






