19 May 2021
मुंबई और गुजरात में आए तोकते चक्रवात के कारण काफी ज्यादा जनधन की हानि हुई। चक्रवाती तूफान टाउते के कारण बजरा पी-350 के डूबने के बाद बॉम्बे हाई से समुद्र में 14 शव बरामद किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं। ये लोग बजरा पी-305 पर सवार थे जो चक्रवाती तूफान टाउते के दौरान डूब गया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में पी-305 नौका पर सवार 78 लापता लोगों की तलाश अभियान अभी भी जारी है दूसरी ओर गुजरात में तूफान के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है.
19 May 2021 07:39AM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी कहर बरपाती लहर के बीच देश में बच्चों को बचाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके तहत देश को जल्द ही बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी, क्योंकि वैक्सीन के ट्रायल किए जाने की तैयारी है। वहीं, ताजा घटनाक्रम में दिल्ली हाई कोर्ट ने 2-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोवैक्सिन के चरण 2-3 के परीक्षणों के लिए DCGI को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार के साथ ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को भी नोटिस जारी किया है। इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए क्लीनिकल ट्रायल पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
19 May 2021 07:04AM,by: Thaneshwar sahu
चक्रवाती तूफान टाक्टे ने भारत के कई शहरों में जानमाल का काफी नुकसान किया है। काफी लोग मारे गए हैं और कई लापता हैं। नौसेना ने बताया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बजरा पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को बचा लिया है। दो अन्य बजरों तथा एक ऑयल रिग पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल मुरलीधर सदाशिव पवार ने कहा कि यह बीते चार दशक में सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण तलाश एवं बचाव अभियान है।
19 May 2021 07:03AM,by: Thaneshwar sahu
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से प्रभार वाले जिले बिलासपुर और गरियाबंद में कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की अद्यतन स्थिति की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव उपाय तथा लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करने और कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
19 May 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 21 मई को आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) की पहली किश्त जारी की जाएगी। किसानों को आदान सहायता के रूप में 9 हजार रुपए प्रति एकड़ राशि प्रदान की जाएगी।
19 May 2021 06:35AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





