19 Jun 2024
कनाडा की संसद ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर मौन रखकर उसे श्रद्धांजलि दी तो भारत ने ओटावा को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खालिस्तानी आतंकियों द्वारा 1985 में एक भारतीय नागरिक विमान को उड़ाए जाने की घटना की याद करते भारत ने कनाडा का नाम लिए बिना कहा कि भारत आतंकवाद से निपटना अच्छे से जानता है।
19 Jun 2024 03:08PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली सरकार की मंत्री ने कहा कि यानी कि 28 लाख लोगों का पानी हरियाणा ने रोक दिया है, वो बूंद-बूंद पानी को तरस रहें हैं। आज मैंने PM को लेटर लिखा है कि दिल्ली के लोगों को पानी दिलवायें। अगर 21 तारीख तक दिल्ली को अपने हक का पानी नहीं मिलता है तो मैं 21 तारीख से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ जाऊंगी।
19 Jun 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि सदन का तापमान जबरदस्त बढ़ने वाला है। अब कोई फर्क नहीं पड़ता स्पीकर कौन बने और डिप्टी स्पीकर कौन बने। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से प्रश्न करते हुए कहा कि देश में लगातार रेल हादसे हो रहे हैं। ऐसे में रेलवे की सुरक्षा को लेकर क्या बदलाव किए गए हैं? वर्ष 2014 से 2023 तक 1,017 रेल दुर्घटनाएं हुई हैं। हर महीने 11 रेल दुर्घटनाएं और हर तीसरे दिन एक रेल दुर्घटना हुई हैं।
19 Jun 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश के शत्-प्रतिशत श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के हित को प्राथमिकता में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो सके। इस आशय के निर्देश श्रम मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में श्रमायुक्त एवं सह-सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रम आयुक्त श्री एस. एल जांगड़े सहित जिलों से आए श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। श्रम मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की
19 Jun 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों एवं दायित्व निर्वहन में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्यों के लिए नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित पांच अधिकारियों के निलंबन का आदेश मंत्रालय से जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री साव के सख्त तेवर
19 Jun 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







