19 Dec 2021
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने कप्तानी विवाद पर कहा है कि उन्हें लगता है कि विराट कोहली नाराज़ नहीं हैं लेकिन जिस तरह से उन्हें हटाया गया उससे वह ज़रूर आहत हुए होंगे। उन्होंने कहा कि, "मैं चयनकर्ताओं का अपमान नहीं करना चाहता लेकिन अगर उनके कुल मैच देखें तो यह कोहली द्वारा खेले गए मैच का आधा भी नहीं होगा।"
19 Dec 2021 10:57AM,by: Naveen kumar sahu
केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के मालिकाना हक वाली लखनऊ आईपीएल टीम का मेंटर बनाया गया है। गंभीर ने ट्वीट किया, "जीतने की आग अब भी मेरे अंदर जल रही है...एक विजेता की विरासत छोड़ने की इच्छा अब भी मुझे जगाती है...मैं ड्रेसिंग रूम के लिए नहीं बल्कि यूपी की आत्मा के लिए काम करूंगा।"
19 Dec 2021 10:56AM,by: Naveen kumar sahu
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिक्की की 94वीं वार्षिक आम बैठक में कहा कि दुनिया के शीर्ष संगठनों में भारतीय सीईओ हैं। उन्होंने कहा, "भारत उभरती हुई अर्थव्यवस्था है जिसने विकास की ओर बढ़ना शुरू किया है।हमारे पास युवा प्रशिक्षित वैज्ञानिक टेक्नोलॉजिकल और मैनेजेरियल टैलेंट है।" हाल ही में 'शनैल' ने भारतीय मूल की लीना नायर को अपना वैश्विक सीईओ बनाया था। दुनिया के शीर्ष संगठनों में हैं भारतीय सीईओ: राजनाथ सिंह
19 Dec 2021 10:38AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'आप' सरकार कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। बकौल केजरीवाल, राजधानी में कोविड-19 की एक और लहर आने की आशंका नहीं है क्योंकि सीरो सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली की 96% आबादी में कोविड-19 एंटीबॉडीज़ मिली हैं।
19 Dec 2021 10:03AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



