19 Dec 2022

Generic placeholder image

बीजापुर  पीछले कुछ समय से लगातार बीजापुर नगरपालिका के राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे शासकीय भूमियों और पुराने भवनों को जिसे जो मन चाहा वो छतिग्रस्त कर स्वयं के निजनिर्माण में लगे हुए हैं। यह निर्माण करने वाले कहीं न कहीं भाजपा कांग्रेस से समर्पित और संरक्षित लोग हैं जिन्हें राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है। तभी जिसपर नगरपालिका का भी कोई अंकुश नही है पूरी तरह मौन है। ऐसा लगता है शासकीय भूमियों पर हो रहे अवैध निर्माणों के लिए खुद ही संरक्षन दे रखी है। न कोई उद्घोषणा जारी होता है न ही आम नागरिकों से चर्चा होती है पालिका का यह सुस्त रवैया देखकर लगता है की कुछ चिन्हित लोगों का पनाहागर बना हुआ है। पीछले दिनों मेरे द्वारा शिवमन्दिर के बगल के कैम्पलेक्स को तोड़े जाने को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकरी से बात हुई जिसपर उनका जवाब भी ढुलमुल था संतुष्ट जनक नही रहा वे कभी कहते हैं जमीन पट्टे की है कभी कहते हैं पट्टे की नही है। सीएमओ के इस हां और नही के बीच में निर्माण हो गया है ऐसे ही कई अवैद निर्माण बीजापुर के एनएच के इर्द गिर्द शासकीय भूमियों और पुराने भवनों को तोड़कर रसूकदारों द्वारा धड्डल्ले से अवैद निर्माण किया जा रहा है। सीपीआई जिला कमेटी बीजापुर प्रशासन से मांग करती है की शासकीय भूमियों पर हो रहे निर्माणों की विधिवत जांच करें। अन्यता सीपीआई बहुत जल्द बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

19 Dec 2022 02:27PM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों की अतिरिक्त आय का जरिया बन गई है। गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने के बाद से अब तक दो वर्षो में योजना के हितग्राहियों, गौठान समितियों और महिला स्व सहायता समूहों को लगभग 380 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। यह राशि इन लोगों के लिए काफी बड़ी राशि है। ग्रामीण गोबर बेचने से मिलने वाली राशि से अपने छोटे-छोटे सपने पूरे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि के अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

19 Dec 2022 11:09AM,
by: Babuaa Desk