20 Feb 2024
वंदे भारत एक्सप्रेस की सफलता से उत्साहित होकर चलाई गई अमृत भारत एक्सप्रेस को जनता का खूब प्यार मिला है. सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि अमृत भारत ट्रेन को बड़ी सफलता मिली है. इसके चलते 50 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दे दी गई है. रेलमंत्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी. अंतरिम बजट से पहले अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि हर साल 300 से 400 अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी. अब इस बड़ी घोषणा से उस पर मोहर लग गई है.
20 Feb 2024 11:10AM,by: Vinay Jha
अखिलेश यादव ने गाजीपुर से अफजाल अंसारी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. सपा से टिकट मिलने के बाद गाजीपुर से पार्टी के कैंडिडेट अफजाल ने बीजेपी पर निशाना साधा और चुनाव में जीत का दावा किया. बाप-दादाओं की जमीन बेचकर लड़ूंगा चुनाव : बाहुबली अफजाल अंसारी..
20 Feb 2024 05:51AM,by: Vinay Jha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से मंगलवार सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय श्री धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री इस मौके पर कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर आईआईटी के अभिशासी मंडल के अध्यक्ष श्री के. वेंकटरमण तथा निदेशक आईआईटी प्रो.राजीव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे।
20 Feb 2024 05:51AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। भारत सरकार शिक्षा के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। पीएम श्री योजना के द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना की आज शुरूआत की गई है। जिसके तहत 2-2 करोड़ प्रति स्कूल राशि खर्च कर स्कूलों को बड़े शहरों और विश्व स्तर के आदर्श स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राईजिंग इंडिया’ प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना का प्रमुख आधार है।
20 Feb 2024 05:51AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







