20 Jun 2021

Generic placeholder image

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद केंद्र सरकार की ओर से पहली बार घाटी के नेताओं के साथ बातचीत की पहल की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं को मुलाकात करने के लिए बुलाया है। यह मुलाकात 24 जून को होगी। केंद्रीय गृह सचिव ने शनिवार की शाम जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेताओं को पीएम मोदी के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया है, जिसमे नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपूल्स डेमोक्रैटिक पार्टी और सीपीआई के नेता भी शामिल हैं। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम के साथ बैठक के पहले सभी नेताओं को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के लिए कहा गया है।

20 Jun 2021 06:34AM,
by: Vikash Kumar