20 Jun 2022
एक फोटोकॉपी मशीन ने एसआईटी जांच की रफ्तार थाम रखी है। वजह उसका खराब होना नहीं बल्कि उस पर काम का दबाव है। यही वजह है कि 748 विकास कार्यों की जांच के लिए विभाग दो साल में हुए कार्यों की 21 हजार पेज की सूची भी जांच टीम को मुहैया नहीं करा पा रहा है। ।।।। जिला पंचायत में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर इसी साल 16 मार्च को डीआईजी सीबीसीआईडी एनएस नपलच्याल ने एसआईटी को चार अलग-अलग टीमों में बांट कर जांच की जिम्मेदारी दी थी, जिन्हें स्थलीय निरीक्षण भी करना था। तब जांच जल्द पूरी किए जाने की बात भी कही गई थी।
20 Jun 2022 12:58AM,by: Imran Khan
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की अगली किस्त की बिक्री पांच दिनों के लिए सोमवार यानी 20 जून से शुरू हो रही है। इस किस्त के लिए सोने का निर्गम मूल्य 5,091 रुपये प्रति ग्राम रखा गया है। यह चालू वित्त वर्ष का पहला निर्गम होगा। निवेश सलाहकारों का मानना है कि मंदी की आशंका के बीच सॉवरेन गोल्ड में निवेश मुनाफे का सौदा हो सकता है।
20 Jun 2022 12:57AM,by: Imran Khan
यूपी की राजधानी के सरकारी अस्पतालों में दवाओं और इंजेक्शन का संकट गहरा गया है। इन दवाओं व टिटबैक, पैरासिटामॉल इंजेक्शन की आपूर्ति जल्द शुरू न हुई तो इलाज करना मुश्किल होगा। चिंता की बात यह है कि कई इमरजेंसी दवाएं-इंजेक्शन भी नहीं हैं। अस्पताल लोकल पर्चेज के जरिये इमरजेंसी मेडिसिन खरीदकर किसी तरह काम चला रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल, सिविल, लोकबंधु अस्पताल, बीआरडी महानगर, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों ने ड्रग कॉर्पोरेशन को 100 दवाओं की सूची भेजी है। उधर, अफसरों ने जल्द आपूर्ति होने का दावा किया है।ु बलरामपुर अस्पताल में यूरोलॉजी, एंटीबॉयोटिक, त्वचा, आर्थोपैडिक, न्यूरो समेत कई इमरजेंसी इंजेक्शन तक नहीं है। इस संबंध में निदेशक डॉ. रमेश गोयल ने बताया कि ड्रग कॉर्पोरेशन के अफसरों ने जल्द ही दवा आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है। इसी तरह लोकबंधु अस्पताल से 50 तरह की दवाओं की मांग की गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय के मुताबिक, सूची भेज दी गई है, उम्मीद है जल्द दवाएं मिल जाएंगी।
20 Jun 2022 12:57AM,by: Imran Khan
फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद माना जा रहा था कि रूस कुछ दिन में पूरे देश पर कब्जा कर लेगा, पर ऐसा नहीं हुआ। अब साढ़े तीन माह से ज्यादा वक्त बीतने के बाद नाटो ने दावा किया है कि युद्ध कई साल चल सकता है और यूक्रेन जल्द ही दोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा। वहीं, रूस ने दावा किया है कि पूर्वी इलाके में विशेष सैन्य अभियान योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है। जल्द ही बड़ी का।मयाबी मिलेगी। पूरा दोनबास उसके नियंत्रण में ।
20 Jun 2022 12:57AM,by: Imran Khan
विज्ञान भवन में सोमवार को होने वाली इंटरनेट सेफ्टी, राष्ट्रीय सुरक्षा कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसमें संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य देश में इंटरनेट पर होने वाले अपराधों को रोकने के प्रति जागरूकता लाना है।
20 Jun 2022 12:56AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

