20 Dec 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीते 4 मई से अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात का आगाज किया है, जो निरंतर जारी है। अब तक मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर व सरगुजा संभाग के सभी जिलों समेत बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के अनेक जिलों में आमजन से भेंट-मुलाकात के लिए पहुंच चुके हैं। इन भेंट-मुलाकातों के प्रदेश की जनता को अपने मुखिया से मिलकर खुशियों के साथ अनेक सौगातें मिल रही हैं। भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री आमजनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं से भी रू-ब-रू होते हुए समाधान निकाल रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव 20 व 21 दिसंबर को बिलाईगढ़ विधानसभा होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात अभियान को लेकर प्रदेश की जनता में भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जहां भी भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं, वहां हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन पूरे जोश से स्थानीय रीतियों के अनुसार स्वागत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भी उसी आत्मीय भाव से लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान प्रदेश के मुखिया को जब भूख लगती है तो भोजन के आमंत्रण पर कभी किसान तो कभी आदिवासी परिवार के घर पर पहुंच जाते हैं और जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात का दौर जारी

20 Dec 2022 06:04AM,
by: Babuaa Desk