25 Nov 2026

Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की अपील पर अंतिम सुनवाई 19 जनवरी 2027 तक टाल दी है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने राजस्थान हाईकोर्ट को मामले से जुड़े विस्तृत ट्रायल और अपीलीय रिकॉर्ड भेजने के लिए चार सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। आसाराम ने 2013 में जोधपुर आश्रम में नाबालिग अनुयायी से दुष्कर्म के मामले में 2018 में मिली उम्रकैद की सजा को चुनौती दी है। राजस्थान हाईकोर्ट ने 27 मई 2026 को उसकी सजा बरकरार रखी थी। फिलहाल आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। आसाराम की उम्रकैद की सजा पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई टली

25 Nov 2026 01:48AM,
by: Babuaa Desk