21 Mar 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश में कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में स्कूल कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया। फिलहाल तालाबंदी (Lockdown) को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
21 Mar 2021 08:25AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : रेलवे ने प्लेटफार्म, यार्ड और आसपास के सूने पड़े ढांचों को ढहाने का निर्देश दिया है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर लगाम की दिशा में रेलवे के नए दिशानिर्देशों के तहत यह कदम उठाया जाएगा। आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने अधिकारियों को इस संदर्भ में आदेश जारी किया है।
21 Mar 2021 07:32AM,by: Thaneshwar sahu
कोहिमा : नगालैंड के मोकोकचुंग में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर भूकंप के झटके आए दर्ज किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही। भूकंप का केंद्र मोकोचुंग के पूर्व में 77 किमी की दूरी पर पर था। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले 10 मार्च को भी नगालैंड में भूकंप आया था। नगालैंड में भूकंप से फिर हिली धरती, मोकोकचुंग रहा केंद्र
21 Mar 2021 07:32AM,by: Thaneshwar sahu
जशपुरनगर : कलेक्टर महादेव कावरे ने आज विकासखण्ड पत्थलगांव के महिला बाल विकास विभाग के सभाकक्ष में करारोपण अधिकारी, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव-सरपंच, रोजगार सहायकों की बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस.मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास, जनपद पंचायत सीईओ श्री बी. एल. सरल, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
21 Mar 2021 06:59AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - लोकसभा सांसद राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में एक हजार 104 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि और गोधन न्याय योजना की 15वीं और 16वीं किश्त के रूप में कुल 7 करोड़ 55 लाख रूपए की राशि का अंतरण पशुपालकों के खाते में किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोधन न्याय योजना की 15वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 75 लाख रूपए और 16वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 80 लाख रूपए का अंतरण पशुपालकों के खाते में किया।
21 Mar 2021 06:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






