21 Apr 2022
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि आंकाक्षी जिलों के दौरा में आये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया को भाजपा नेताओं के आदत के अनुसार कुपोषण के मामले में झूठ बोलकर निकल गये। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का दौरा से आंकाक्षी जिले की जनता को निराशा हुयी। रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में 37.7 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के दायरे में एवं 47 प्रतिशत महिलाये एनीमिया से पीड़ित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा बच्चों को सुपोषित करने शुरू किये गये मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सकारात्मक परिणाम मिला। 3 साल में 32 प्रतिशत बच्चे सुपोषित हुये। कुपोषण के मामले में राज्य राष्ट्रीय कुपोषण दर से काफी कम है। 2019 में प्रदेश में 4 लाख 33 हजार बच्चे कुपोषित चिन्हाकिंत किये गये थे। जिसमें से एक लाख 70 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त मुक्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कुपोषण की दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। राज्य में कुपोषण दर अब 19.86 प्रतिशत रह गई है। छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के चलते एक लाख 70 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं।
21 Apr 2022 12:01PM,by: Imran Khan
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद से विगत चार वर्षाें 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री अकबर ने तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। समिति द्वारा वहां मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की मापदण्ड, गुणवत्ता तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर अनुशंसा सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
21 Apr 2022 11:06AM,by: Imran Khan
बिलासपुर के शनिचरी बाजार के पास स्थित दीपक ज्वेलरी दुकान में 3 बदमाशों ने धावा बोल दिया और दुकान संचालक दीपक सोनी को गोली मार दी। साथ ही गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घायल ज्वेलरी संचालक को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर: ज्वेलरी दुकान के संचालक को डकैतों ने मारी गोली
21 Apr 2022 11:05AM,by: Naveen kumar sahu
रक्षा और आयुष मंत्रालय देश भर में 12 सैन्य अस्पतालों और 37 छावनियों में आयुर्वेद केंद्र स्थापित करने पर सहमत हुए हैं। केंद्र आगरा, डलहौजी, झांसी, जम्मू, जालंधर और दिल्ली में बनेंगे। गुजरात के गांधीनगर में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट के दौरान समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। 'सैन्य अस्पतालों, छावनियों को मिलेंगे आयुर्वेद केंद्र' : सरकार
21 Apr 2022 10:33AM,by: Babuaa Desk
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलाए जाने पर कहा कि बीजेपी को बुलडोज़र को ही अपना प्रतीक चिह्न बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने बुलडोज़र को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं। बीजेपी संविधान पर ही बुलडोज़र चला रही है।
21 Apr 2022 10:06AM,by: Naveen kumar sahu
ऐक्टर शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'जर्सी' के रिलीज़ के दो बार टलने को लेकर कहा, "मैं अभी भी प्रोड्यूसर्स से रोज़ रात को कॉल कर के पूछता हूं कि इस टाइम फाइनल है न?" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसके बाद लोग मुझे दूसरा मौका देंगे।" यह फिल्म अब 22 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है।
21 Apr 2022 09:26AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





