21 May 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज किसानों के साथ रायपुर के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित इस छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर इसमें विशेष रूप से फोकस किया गया है। अगले एक महीने तक यह छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी।
21 May 2022 11:38AM,by: Imran Khan
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा शुक्रवार को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) दिए जाने के बाद जेट एयरवेज, जो अब उड़ान संचालन फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। एयरलाइन ने 17 मई को डीजीसीए अधिकारियों सहित 31 लोगों के साथ दो साबित उड़ानों का दूसरा और अंतिम सेट आयोजित किया था। जेट एयरवेज कई पदों पर कर रही है भर्ती
21 May 2022 09:47AM,by: Babuaa Desk
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली।
21 May 2022 09:47AM,by: Imran Khan
रायपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस देश में नक्सलियों को किसका मौन समर्थन है वह सब जानते है और कांग्रेस को यह कहने का अधिकार नहीं है कि संविधान पर विश्वास किसको है और किसको नहीं। देश इस बात का गवाह है कि संविधान की मान्यताओं को रौंद कर जब देश में आपातकाल लगा था उस समय देश में कांग्रेस की ही सत्ता थी और कांग्रेस को आपातकाल के बाद जनता ने जो करारा जवाब दिया था उससे कांग्रेस अब तक उबर नहीं पाई है और न ही उबरेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा भ्रम फैलाने के लिए कुछ भी कह जाते है उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कि भाजपा का संविधान पर कितना विश्वास है।हमारे लिए देश प्रथम है ।उन्होंने कहा की इस देश में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या को अपने लाभ के लिए किसने पोषित किया है उस दल का नाम ही कांग्रेस है। उन्होंने कहा की अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग कर 100 बार से अधिक चुनी हुई विभिन्न प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने का पाप करने वाली कांग्रेस सविधान को मानने वाली कैसे हो सकती कि ?। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जब सरकार थी तब नक्सली भारी दबाव में थे। यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार आते ही नक्सली जंगल से सड़क की ओर आ गए हैं और जिस तरह से नक्सली तांडव मचा रहे है पूरी तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार नक्सलियों के सामने घुटने ही नहीं बल्कि पूरी तरह से आत्मसमर्पण भी कर दिया है। नक्सलियों को मौन समर्थन किसका, सब जानते है : ओपी चौधरी
21 May 2022 09:47AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में जिला अस्पताल से एक दिन पहले लापता हुए अधेड़ का शव नहर के पास पड़ा मिला। अधेड़ हार्ट पेशेंट था और उसे चार दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से गायब होने के बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। अस्पताल से गायब मरीज का मिला शव
21 May 2022 09:47AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन काेष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) से 17 हजार 240 करोड़ रुपए वापस मांगे हैं। यह रकम नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों और सरकार के अंशदान के तौर पर प्राधिकरण के पास जमा है। इस रकम का इस्तेमाल राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन दायित्वों के भुगतान में करना चाहती है। मुश्किल यह है कि राजस्थान सरकार की ऐसी ही मांग को PFRDA पहले ही मना कर चुका है।
21 May 2022 09:47AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा एक वायरल वीडियो की जांच का आदेश देने के एक दिन बाद, जिसमें बड़ी संख्या में लोग कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) से संबंधित एक खुली खदान में कोयला खोदते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने गेवरा और दीपके का दौरा किया। कोयला खदानों ने शुक्रवार को दावा किया कि एससीईएल ने ऐसी किसी भी चोरी को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
21 May 2022 09:47AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





